एक्सप्लोरर

England की टीम में जेम्स एंडरसन की वापसी तय, भारत के खिलाफ ऐसी होगी Playing 11

India Vs England: इंग्लैंड की टीम में एंडरसन की वापसी तय है. इसके अलावा इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में दो बदलाव और भी हो सकते हैं.

England Playing 11 for Edgabston Test: भारत और इंग्लैंड के बीच एक जुलाई से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला जाना है. इस टेस्ट को पिछले साल कोरोना वायरस की वजह से रद्द कर दिया गया था. फिलहाल सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है. लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में क्लीन स्वीप करने के बाद इंग्लैंड के हौंसले बुलंद हैं. भारत के खिलाफ खेले जाने वाले अहम मुकाबले में इंग्लैंड की टीम कुछ महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है.

नए कप्तान बेन स्टोक्स और नए कोच ब्रैडम मैकुलम ने टेस्ट में इंग्लैंड की टीम का खेलना का तरीका बदल कर रख दिया है. इंग्लैंड के बल्लेबाज टेस्ट में लंबे समय से परफॉर्म नहीं कर पा रहे थे. लेकिन कप्तान और कोच की नई जोड़ी से इंग्लैंड के अधिकतर बल्लेबाजों का फॉर्म वापस आ चुका है.

इंग्लैंड के लिए हालांकि ओपनर जैक क्राउली का बड़ी पारी नहीं खेल पाना चिंता का विषय बना हुआ है. लेकिन इंग्लैंड की टीम जैक क्राउली को एक और मौका दे सकती है. एलेक्स ली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ अच्छी पारियां खेली इसलिए उनका खेलना तय है.

एंडरसन की वापसी तय

इंग्लैंड का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह से सेट नज़र आ रहा है. ओली पोप नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे. नंबर चार पर जो रूट और नंबर पांच पर जॉनी बेयरस्टो खेलेंगे. बेन स्टोक्स कप्तान बनने के बाद ही साफ कर चुके हैं कि वो नंबर 6 पर ही बल्लेबाजी करेंगे. बेन फोक्स अगर फिट होते हैं तो वो विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे. उनके नहीं खेलने की स्थिति में सैम बैलिंग्स यह जिम्मा संभालेंगे.

तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की भारत के खिलाफ मैच में वापसी तय मानी जा रही है. स्टुअर्ट ब्रॉड और जैक लीच का खेलना भी तय है. मैटी पॉट्स या फिर जेमी ओवरटन में से किसी एक को प्लेइंग 11 में शामिल होने का मौका मिलेगा.

England Playing 11: एलेक्स ली, जैक क्राउली, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स/सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), मैटी पॉट्स/जेमी ओवरटन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन.

IND vs ENG: अगर रोहित नहीं खेले तो इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरे
'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरे
सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MLB के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम
सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MLB के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
25 साल पुराना रिश्ता खत्म! जेम्स एंडरसन ने लैंकशायर को कहा अलविदा; भावुक हुए फैंस
25 साल पुराना रिश्ता खत्म! जेम्स एंडरसन ने लैंकशायर को कहा अलविदा

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget