एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में रोहित के साथ ऋषभ पंत को ओपनिंग करते देखना चाहते हैं शेन वार्न

ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी शेन वॉर्न ने विश्व कप से पहले भारतीय टीम को टॉप ऑर्डर में कुछ जरूरी प्रयोग करने की सलाह दी है.

महान स्पिनर शेन वार्न का मानना है कि ऋषभ पंत भारतीय वनडे टीम में विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं. वॉर्न ने इसके साथ ही कहा कि इस लिमिटेड ओवर्स में ऋषभ को रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करने का मौका दिया जाना चाहिए.

भारत विश्व कप के लिए अपने अंतिम 15 खिलाड़ी तय करने के करीब है और ऐसे में वार्न ने पंत का समर्थन किया है.

वार्न ने इंडिया टुडे से कहा, ‘‘इस तरह की बातें चल रही हैं कि क्या ऋषभ पंत टीम में खेल सकता है. मुझे लगता है कि धोनी और पंत दोनों खेल सकते हैं. मुझे कोई कारण नजर नहीं आता कि ऋषभ पंत एक बल्लेबाज के रूप में नहीं खेल सकता, वह असाधारण है. वह रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज तक कर सकता है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पता है कि शिखर धवन शानदार काम कर रहा है लेकिन ऋषभ पंत का रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करना भी भारत के लिए काफी अच्छा रहेगा. इस तरह के एक्स फेक्टर और रणनीतिक फैसले के साथ उतरिये जिससे आप विरोधी को हैरान कर सकते हो.’’

वार्न चाहते हैं कि भारत पहले टी-20 के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 फरवरी से शुरू हो रही आगामी घरेलू सीरीज के दौरान टॉर ऑर्डर के साथ प्रयोग करे.

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ मैचों में ऋषभ पंत को उपर भेजना और यह देखना कि वह कैसा प्रदर्शन करता है, फायदेमंद हो सकता है. शायद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब प्रयोग करें और देखें कि विश्व कप में क्या होता है.’’

वार्न ने कहा, ‘‘धवन कहीं और भूमिका निभा सकता है. लेकिन मैं यह देखने को बेताब हूं कि भारत के पास क्या है क्योंकि उनके पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो कई तरह की भूमिका निभा सकते हैं.’’

भारतीय क्रिकेट के बारे में 49 साल के वार्न ने कहा कि उसकी राष्टूीय टीम सालों तक विश्व में दबदबा बना सकती है.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अब विश्व क्रिकेट में भारत के दबदबे का समय है अगर वे अपने खिलाड़ियों को मैदान पर रख पाएं, खिलाड़ियों में भूख बरकरार रहे, मौकों की अहमियत समझें और टेस्ट क्रिकेट खेलने पर खुद को भाग्यशाली समझें तो.’’

इस पूर्व स्पिनर ने कहा, ‘‘हां वे आईपीएल से पैसा बना सकते हैं. लेकिन अगर वह खेल के सर्वोच्च प्रारूप में प्रतिस्पर्धा की भूख बरकरार रखते हैं तो वे लंबे समय तक विश्व क्रिकेट में दबदबा बना सकते हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget