एक्सप्लोरर

5 साल के बैन के दौरान आमिर ने कुछ नहीं किया, संन्यास के बारे में वो लंबे समय से सोच रहे थे: आर्थर

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है. पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर का कहना है कि पांच साल में बैन के दौरान उन्होंने कुछ नहीं किया और अब उनका शरीर साथ नहीं दे रहा है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिकी आर्थर का कहना है कि वह मोहम्मद आमिर के टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने के निर्णय से आश्चर्यचकित नहीं हैं. क्रिकइंफो ने आर्थर के हवाले से बताया, "वह लंबे समय से यह निर्णय लेने के बारे में सोच रहे थे." आर्थर ने कहा, "आमिर पिछले कुछ समय से मुझसे इस बारे में बात कर रहे थे. टेस्ट करियर के कारण उनके शरीर पर प्रभाव पड़ रहा था. यह समय मैनेज करने के बारे में नहीं है. यह टेस्ट क्रिकेट खेलने की उनकी इच्छा और इसका उनके शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में है." उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि आमिर एक अविश्वसनीय गेंदबाज हैं और मैंने उनके फैसले को स्वीकार कर लिया क्योंकि वो यही करना चाहते थे और उन्होंने सोचा कि वह उनके लिए सबसे अच्छा होगा. इससे वह लंबे समय तक वनडे और टी-20 क्रिकेट में अपनी सेवाएं दे सकते हैं." आमिर पर 2010 में मैच फिक्सिंग में शामिल होने के कारण पांच साल का प्रतिबंध लगा था. आर्थर ने कहा, "वह पांच साल तक क्रिकेट से बाहर रहे और हमें यह भूलना नहीं चाहिए. उन पांच वर्षो में उन्होंने कुछ नहीं किया, उनका शरीर टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार नहीं है. इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में हमने उनका उपयोग किया क्योंकि वह बेहतरीन गेंदबाज हैं. हमने आमिर पर वो सब आजमाया जो हम उनके साथ कर सकते थे." आमिर ने 26 जुलाई को टेस्ट क्रिकेट संन्यास लेने की घोषणा की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Glenn Maxwell Retirement: मैक्सवेल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 14 साल के करियर पर लगा विराम
ग्लेन मैक्सवेल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 14 साल के करियर पर लगा विराम
94 मैच और अक्टूबर से अप्रैल की विंडो, ललित मोदी ने IPL को लेकर दिया बड़ा सुझाव
94 मैच और अक्टूबर से अप्रैल की विंडो, ललित मोदी ने IPL को लेकर दिया बड़ा सुझाव
ऋषभ पंत तीसरे मैच से बाहर, फिटनेस टेस्ट में हुए फेल; मिलेगा एक और मौका!
ऋषभ पंत तीसरे मैच से बाहर, फिटनेस टेस्ट में हुए फेल; मिलेगा एक और मौका!
IPL रिटेंशन की डेडलाइन में हुआ बदलाव, ऑक्शन की तारीख और वेन्यू को लेकर भी आया अपडेट
IPL रिटेंशन की डेडलाइन में हुआ बदलाव, ऑक्शन की तारीख और वेन्यू को लेकर भी आया अपडेट

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NCP नेताओं की अमित शाह से मीटिंग, मतभेद की बातें सच या झूठ, हो गया खुलासा
NCP नेताओं की अमित शाह से मीटिंग, मतभेद की बातें सच या झूठ, हो गया खुलासा
बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
यूपी में सुबह ठंड और कोहरे का अलर्ट, दिन में रहेगी धूप, जानें- मौसम अपडेट
यूपी में सुबह ठंड और कोहरे का अलर्ट, दिन में रहेगी धूप, जानें- मौसम अपडेट
Sony FX5 Camera Launch : बिना फ्रेम काटे मिलेगा ज्यादा व्यू! Sony FX5 में आया Open Gate फीचर
बिना फ्रेम काटे मिलेगा ज्यादा व्यू! Sony FX5 में आया Open Gate फीचर
बीमार मां के लिए अस्पताल में पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो वायरल
बीमार मां के लिए अस्पताल में पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो वायरल
Embed widget