एक्सप्लोरर

WTC Final 2023: ईशान किशन को मिलनी चाहिए प्लेइंग 11 में जगह, हरभजन सिंह ने बताई है वजह

WTC Final 2023: हरभजन सिंह ने उस वजह को बयां किया है जिसके चलते भरत को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना बेहद कम हो जाती है.

WTC Final 2023: 7 जून से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले भारतीय फैंस के मन में एक सवाल है. भारतीय फैंस जानना चाह रहे हैं कि कप्तान रोहित शर्मा बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज प्लेइंग 11 में ईशान किशन और केएस भरत में से किसे मौका देंगे. भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने हालांकि इस सवाल का जवाब दिया है. हरभजन सिंह का मानना है कि ईशान किशन को प्लेइंग 11 में मौका दिया जाना चाहिए.

हरभजन सिंह ने ईशान किशन को चुने जाने की वजह भी बयां की है. हरभजन का कहना है, ''ईशान किशन के खेलने से टीम इंडिया की बल्लेबाजी मजबूत होगी. किशन के पास नई गेंद को खेलने का अनुभव भरत से ज्यादा है. वो ओपनर है और नई गेंद गेंद को बेहतर खेलता है. 80 ओवर के बाद किशन बल्लेबाजी करने आता है तो वो दूसरी नई गेंद का बेहतर तरीके से सामना करेगा.

हरभजन सिंह ने पहले हालांकि भरत को जगह मिलने की उम्मीद जताई थी. लेकिन हरभजन सिंह ने नई राय रखी है. भरत की बल्लेबाजी में हरभजन को ज्यादा भरोसा नज़र नहीं आ रही है. पूर्व स्पिनर ने कहा, ''ऋषभ पंत शानदार बल्लेबाज हैं. ईशान के पास भी पंत की तरह खेलने की काबिलियत है. भरत हालांकि विकेट के पीछे बेहतरीन है. लेकिन भरत की बल्लेबाजी पर मुझे ज्यादा भरोसा नहीं है.''

भरत नहीं कर पाए बल्ले से कमाल

बता दें कि इस साल की शुरुआत में टीम इंडिया के नंबर एक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक एक्सीडेंट में चोटिल हो गए थे. पंत को गंभीर चोटें लगी हैं और अगले साल आईपीएल तक उनके खेलने की कोई संभावना नज़र नहीं आ रही है.

पंत की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई चार टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने केएस भरत को मौका दिया था. लेकिन चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भरत महज 20 के औसत से ही बन बना पाए. इसी वजह से भरत के टीम में बने रहने पर सवाल खड़े हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget