एक्सप्लोरर

क्या ऑस्ट्रेलियाई टीम की आदत में शामिल है ‘बेईमानी’

विश्व क्रिकेट में लंबे समय तक ऑस्ट्रेलिया की टीम का राज रहा है. टेस्ट क्रिकेट से लेकर वनडे क्रिकेट तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दुनिया के हर कोने में धाक जमाई है. एक वक्त था जब ऑस्ट्रेलिया की टीम के मैदान में उतरने का मतलब होता था- सिर्फ जीत.

विश्व क्रिकेट में लंबे समय तक ऑस्ट्रेलिया की टीम का राज रहा है. टेस्ट क्रिकेट से लेकर वनडे क्रिकेट तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दुनिया के हर कोने में धाक जमाई है. एक वक्त था जब ऑस्ट्रेलिया की टीम के मैदान में उतरने का मतलब होता था- सिर्फ जीत. सवाल ये है कि क्या ऑस्ट्रेलियाई टीम की इस धाक के पीछे वो ‘चालाकियां’ थीं जो केपटाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ देखने को मिली? क्या खेलभावना के खिलाफ जाकर कंगारुओं ने सिर्फ और सिर्फ जीत के मकसद को तवज्जो दी? क्या ऑस्ट्रेलियाई टीम को हार नहीं पचती? इन सवालों पर चर्चा करने से पहले ये बताना जरूरी है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही मौजूदा सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन बेनक्राफ्ट ने गेंद के साथ छेड़छाड़ की.

बाद में पता चला कि इस छेड़छाड़ की जानकारी कप्तान स्टीव स्मिथ को भी थी. वो खुद भी इस रणनीति में शामिल थे. इन चालाकियों के बाद भी ऑस्ट्रेलिया को केपटाउन टेस्ट में बड़ी हार का सामना करना पड़ा. इस हार से हुई शर्मिंदगी से ज्यादा शर्मिंदगी वो ‘बेईमानी’ है जो पकड़ी जा चुकी है. आईसीसी ने मामूली सजा देकर मामले को शांत करने की कोशिश की. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जरूर कड़े फैसले लिए हैं लेकिन इस ‘बेईमानी’ की जड़ों में जाना बहुत जरूरी हो गया है. अब तक विश्व क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ‘स्लेजिंग’ के कुख्यात थी. केपटाउन टेस्ट मैच के बाद तो टीम की नीयत पर सवाल खड़े हो गए हैं.

छेड़छाड़ के लिए नए खिलाड़ी और कोच की ‘बेईमान’ जुगलबंदी

यूं तो आज के समय में क्रिकेट मैच में मैदान में दो दर्जन से ज्यादा कैमरे लगे होते हैं, बावजूद इसके मैदान के कुछ हिस्से ऐसे होते हैं जहां कैमरे की निगाह कम ही जाती है. इसके अलावा कैमरा ज्यादातर बड़े खिलाड़ियों को ‘फोकस’ करता है, अपेक्षाकृत नए खिलाड़ियों पर भी कैमरे की नजर कम ही रहती है. गेंद के साथ छेड़छाड़ के लिए कैमरन बेनक्राफ्ट को इसीलिए चुना गया जिससे वो कैमरे की नजर से बच सकें.

कंगारुओं का प्लान ‘फुलप्रूफ’ था गलती ये हो गई कि बेनक्राफ्ट कैमरे में कैद हो गए. जैसे ही वो कैमरे की नजर में आए टीम के कोच डेरेन लीमन ने संदेश भेजकर उन्हें बचाने की कोशिश भी की. डेरेन लीमन 90 के दशक के आखिरी पांच साल से लेकर 2004-05 तक खुद खिलाड़ी रहे हैं. ये वो दौर था जब ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड चैंपियन टीम थी. अगर बतौर कोच वो इस तरह की ‘बेईमानी’ का हिस्सा हो सकते हैं तो ये कैसे मान लिया जाए कि बतौर खिलाड़ी वो इससे अछूते रहे होंगे. इस मामले की जांच होनी चाहिए. फिलहाल डेरेन लीमन के खिलाफ किसी भी तरह का ‘ऐक्शन’ नहीं लिया गया है.

‘उस वक्त’ क्यों नहीं लिया गया था स्टीव स्मिथ के खिलाफ ‘ऐक्शन’

बेईमानी कोई एक दिन में नहीं आती, बेईमानी एक आदत है. याद कीजिए स्टीव स्मिथ ने बैंगलोर टेस्ट मैच में क्या किया था. उन्होंने डीआरएस लेने के लिए पवेलियन की तरफ इशारा किया था. भारतीय कप्तान विराट कोहली इस बात पर भड़क गए थे. उन्होंने इस बात की शिकायत की थी. उस वक्त स्टीव स्मिथ ने माफी मांग कर काम चला लिया था. अगर उसी वक्त स्टीव स्मिथ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई होती तो आज केपटाउन टेस्ट जैसी नौबत नहीं आती.

आज भले ही स्टीव स्मिथ पर आईसीसी ने एक मैच का बैन लगा दिया है. ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप के बाद उन्हें कप्तानी के पद से हटना पड़ा है. उन पर आजीवन प्रतिबंध भी लग सकता है. लेकिन ये सारे फैसले एक खिलाड़ी के खिलाफ होंगे ना कि एक टीम के खिलाफ. सवाल ये है कि जब एक टीम मिलकर ‘बेईमानी’ की रणनीति बनाती है तो क्यों ना पूरी टीम के खिलाफ कोई कड़ा फैसला लिया जाए? क्यों ना क्रिकेट के उन तमाम मैचों की फुटेज खंगाली जाए जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम इसी तरह की चालाकियों के दम पर जीती थी. काम मुश्किल जरूर है लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम को सबक सिखाने के लिए जरूरी है. वरना आज जो काम स्मिथ की कप्तानी में कंगारुओं ने किया है कल किसी और की कप्तानी में करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी!
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget