एक्सप्लोरर

IRE vs PAK: शानदार खेल दिखाने के बाद डेब्यू टेस्ट में आयरलैंड को मिली हार

अपने डेब्यू टेस्ट में शानदार खेल दिखाने के बाद भी आयरलैंड को पाकिस्तान के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा. आयरलैंड ने हालांकि अपने पहले टेस्ट मैच में बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन उसके खिलाड़ियों का संघर्ष उसे ऐतिहासिक जीत नहीं दिला सका.

केविन ओ ब्रायन की बेहतरीन 118 रनों का पारी के दम पर आयरलैंड ने पाकिस्तान के सामने चौथी पारी में 160 रनों का लक्ष्य रखा था. इस लक्ष्य को पाकिस्तान ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए 45 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया.

पाकिस्तान के लिए डेब्यू टेस्ट खेल रहे इमाम उल हक ने नाबाद 74 रनों की पारी खेली तो वहीं बाबर आजम ने 59 रन बनाए. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई.

यह अहम साझेदारी तब हुई जब पाकिस्तान ने आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 रनों पर ही अपने तीन विकेट खो दिए थे. टिम मुर्टघ ने अजहर अली (2) को दो के कुल स्कोर पर पवेलियन भेज दिया था. बॉयड रैंकिन ने 13 के कुल स्कोर पर हारिश सोहेल (7) को एड जोएस के हाथों कैच करा पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया. एक रन बाद टिन ने असत शफीक (1) को पवेलियन भेज पाकिस्तान की मुसीबतों को बढ़ा दिया.

यहां से इमाम उल हक और आजम ने टीम की बिखरती पारी को संभाला और उसे जीत के मुहाने पर पहुंचा दिया.

140 के कुल स्कोर पर आजम रन आउट हो गए. उन्होंने अपनी पारी में 114 गेंदों का सामना किया और आठ चौके लगाए. कप्तान सरफराज अहमद आठ रनों का योगदान दे सके और 152 के कुल स्कोर पर पवेलियन में बैठ गए.

इसके बाद शादाब खान (4) ने इमाम उल हक के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई. इमाम उल हक 121 गेंदों में आठ चौंकों की मदद से 74 रनों पर नाबाद लौटे.

इससे पहले, आयरलैंड ने दिन की शुरुआत सात विकेट के नुकसान पर 319 रनों के साथ की थी. टीम के खाते में दो रन ही जुड़े थे कि केविन को मोहम्मद अब्बास ने पवेलियन भेज दिया. रैंकिन 332 के कुल स्कोर पर अब्बास का शिकार बने. टायरोन कीन (14) के रूप में आयरलैंड ने अपना आखिरी विकेट खोया.

पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 310 रनों पर घोषित कर दी थी. इसके बाद उसके गेंदबाजों ने आयरलैंड को 130 रनों पर ही ढेर कर दिया था और फॉलोऑन खेलने के लिए आयरलैंड को आमंत्रित किया था. आयरलैंड ने अपनी दूसरी पारी में केविन के शतक और स्टुअर्ट थॉम्पसन के 53 रनों की मदद से 339 रन बनाए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget