एक्सप्लोरर

IRE vs IND: आयरलैंड ने टीम इंडिया को दिया 109 रनों का लक्ष्य, टेक्टर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

India vs Ireland: आयरलैंड ने भारत को डबलिन टी20 मैच में जीत के लिए 109 रनों का लक्ष्य दिया. आयरलैंड के लिए हैरी टेक्टर ने नाबाद अर्धशतक जड़ा.

Ireland vs India, 1st T20I Dublin: भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच डबलिन में खेला जा रहा है. आयरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया को 109 रनों का लक्ष्य दिया है. इस दौरान आयरलैंड के लिए हैरी टेक्टर ने शानदार बैटिंग की. उन्होंने नाबाद अर्धशतक जड़ा. जबकि भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार और आवेश खान ने शानदार गेंदबाजी की. इन दोनों ही गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया. 

आयरलैंड की शुरुआत खराब रही. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम के लिए पॉल स्टर्लिंग और कप्तान एंड्र्यू बलबिरनी ओपनिंग करने आए. इस दौरान बलबिरनी बिना खाता खोले भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हो गए. वहीं अगले ही ओवर स्टर्लिंग भी चलते बने. वे 4 रन बनाकर हार्दिक पांड्या की गेंद का शिकार बने. टीम का तीसरा विकेट डेलानी के रूप में गिरा. वे 9 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए. 

विकेटकीपर बैट्समैन लोर्कन टकर ने टीम के लिए कुछ रन जोड़े. उन्होंने 16 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्कों की मदद से 18 रन बनाए. अंत में हैरी टेक्टर तूफानी अर्धशतकीय पारी के बाद नाबाद रहे. उन्होंने महज 33 गंदों में 64 रन बना डाले. उनकी इस पारी में 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. डॉकरेल 4 रन बनाकर नाबाद रहे. इस तरह आयरलैंड ने 12 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए.

टीम इंडिया के लिए भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 3 ओवरों में महज 16 रन देकर एक विकेट लिया. इसके साथ-साथ एक मेडन ओवर भी निकाला. हार्दिक पांड्या ने 2 ओवरों में 26 रन देकर एक विकेट लिया. युजवेंद्र चहल ने 3 ओवरों में 11 रन देकर एक विकेट लिया. आवेश खान ने 2 ओवरों में 22 रन देकर एक विकेट लिया.

यह भी पढ़ें : Ranji Trophy का खिताब जीतने के बाद Madhya Pradesh के खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में जमकर किया डांस, देखें VIDEO

IND vs IRE: Sanju Samson को प्लेइंग इलेवन में नहीं मिली जगह तो फूटा फैन्स का गुस्सा, सोशल मीडिया पर ऐसे किया रिएक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget