एक्सप्लोरर

RCBvsMI: विराट कोहली के अर्धशतक के बावजूद 142 रन बना पाई आरसीबी की टीम


RCBvsMI: विराट कोहली के अर्धशतक के बावजूद 142 रन बना पाई आरसीबी की टीम

बेंगलुरू: कप्तान विराट कोहली (62) की अर्धशतकीय वापसी के बाद भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दसवें संस्करण के 12वें मैच में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई. मुंबई के बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण ने चैलेंजर्स को 20 ओवरों में पांच विकेट पर 142 रनों पर रोक दिया.


मुंबई के लिए मिशेल मैक्लेघन ने अपने कोटे के चार ओवरों में महज 20 रन देकर दो विकेट लिए. हार्दिक और क्रुणाल को एक-एक विकेट मिला. हरभजन ने चार ओवरों में 23 रन दिए, लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिला. अंतिम ओवर के विशेषज्ञ जसप्रीत बुमराह महंगे साबित हुए. उन्होंने चार ओवरों में 39 रन दिए.


कंधे की चोट से वापसी करने वाले विराट का यह इस संस्करण का पहला मैच है. बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर क्रिस गेल के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे विराट पूरे समय अकेले लड़ते रहे. गेल का बल्ला कुछ खास नहीं कर पाया. उन्होंने 27 गेंदों में सिर्फ 22 रन बनाए.


गेल और विराट के बीच पहले विकेट के लिए 9.2 ओवरों में 63 रनों की साझेदारी हुई. हार्दिक पांड्या ने गेल को आउट किया. विराट एक छोर पर तेजी स रन बना रहे थे, लेकिन दूसरे छोर पर अब्राहम डिविलियर्स (19) बड़े शॉट लगाने में असफल रहे.


खतरनाक विराट को 16वें ओवर में मिशेल मैक्लेघन ने जोस बटलर के हाथों कैच कराया. उन्होंने अपनी पारी में 47 गेंदों का सामना किया और दो छक्के के साथ पांच चौके लगाए. डिविलियर्स इस मैच में असफल रहे और 21 गेंदों में 19 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या का शिकार बने.


बेंगलोर की उम्मीद युवा बल्लेबाज केदार जाधव (9) से थी, लेकिन रन लेने की जल्दबाजी में वह रन आउट हो गए. वह 127 के कुल स्कोर पर आउट हुए. मैक्लेघन को मंदीप सिंह ने खाता भी नहीं खोलने दिया.


पवन नेगी (नाबाद 13), स्टुअर्ट बिन्नी (नाबाद 6) ने टीम को 142 के स्कोर तक पहुंचाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget