एक्सप्लोरर

IPL10: राहुल द्रविड़ को डेयरडेविल्स से सकारात्मक शुरुआत की उम्मीद

IPL10: राहुल द्रविड़ को डेयरडेविल्स से सकारात्मक शुरुआत की उम्मीद


नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को पूरी उम्मीद है कि टीम लीग के आने वाले दसवें सीजन की अच्छी शुरुआत करेगी. आईपीएल-10 की शुरुआत पांच अप्रैल से हो रही है. 


 


द्रविड़ ने पालम विहार स्थिति दिल्ली डेयरडेविल्स अकादमी में प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन अकादामी के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके साथ तकरीबन 90 मिनट बिताए. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें मैच परिस्थति से निपटने के रास्ते सुझाए. द्रविड़ खिलाड़ियों से काफी प्रभावित दिखे. 


 


उन्होंने कहा, "मैं खुद इस दौर से गुजरा हूं इसलिए नई प्रतिभाओं को देखना मुझे उत्साहित करता है. उनके पास खेल और मैच परिस्थति के संबंध में हमेशा सवाल होते हैं." ज्यां पॉल ड्यूमिनी और क्विंटन डी कॉक की गैरमौजूदगी में द्रविड़ को टीम के युवा खिलाड़ियों से उम्मीदें हैं. 


 


द्रविड़ ने कहा, "हमारे पास सैम बिलिंग्स, करुण नायर, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, आदित्य तारे, ऋषभ पंत जैसे युवा खिलाड़ी हैं, उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे. हमारी कोशिश अपनी रणीनित को बेहतर करने और युवा खिलाड़ियों को मौके देने की होगी."


 


उन्होंने कहा, "आईपीएल जैसे प्रारुप में खिलाड़ियों को आराम देना और उन्हें फिट रखना बेहद जरूरी है. हम इस बात पर भी ध्यान देंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे."


 


दिल्ली की टीम में न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन, श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज जैसे ऑलराउंडर खिलाड़ी भी हैं. इनके अलावा दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाड़ा और ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस के रूप में दो अच्छे तेज गेंदबाज भी हैं जो टीम को मजबूती प्रदान करेंगे. 


 


द्रविड़ को उम्मीद है कि युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण आने वाले सत्र में टीम के फायदेमंद साबित होगा. इसके लिए वह कप्तान जहीर खान पर ही निर्भर हैं. 


 


उन्होंने कहा, "टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं. इसलिए हमें जहिर की जरूरत है क्योकि वो ड्रेसिंग में अच्छी जानकारी और अनुभव लेकर आते हैं. आप जब आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में खेलते हैं तो इसकी बेहद जरूरत होती है. कई युवा खिलाड़ी जहीर के साथ खेलना चाहते हैं क्योंकि वह उनके लिए प्ररेणास्त्रोत हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
CSK छोड़कर इंग्लैंड पहुंचे स्टीफन फ्लेमिंग, ECB ने बनाया नया हेड कोच
CSK छोड़कर इंग्लैंड पहुंचे स्टीफन फ्लेमिंग, ECB ने बनाया नया हेड कोच
139 मैचों में पहली बार हुआ ऐसा, कुलदीप यादव ने बना डाला नया रिकॉर्ड
139 मैचों में पहली बार हुआ ऐसा, कुलदीप यादव ने बना डाला नया रिकॉर्ड
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget