एक्सप्लोरर

IPL से पहले U-19 स्टार शुभमन गिल को मिला तोहफा, रोहित-रहाणे क्लब में हुए शामिल

इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू करने से पहले भारतीय अंडर 19 विश्व विजेता टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को नया तोहफा मिला है. शुभमन भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और उपकप्तान रोहित शर्मा और अजिक्य रहाणे के क्लब में शामिल हो गए हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू करने से पहले भारतीय अंडर 19 विश्व विजेता टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को नया तोहफा मिला है. शुभमन भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और उपकप्तान रोहित शर्मा और अजिक्य रहाणे के क्लब में शामिल हो गए हैं. शुभमन अब भारत के मशहूर टायर निर्माता कंपनी सीएट के बल्ले से खेलते दिखेंगे.

सीएट ने रोहित शर्मा, अंजिक्य रहाणे, इशान किशन और महिला टी20 की कप्तान ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर के बाद अब युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ करार किया है. अब वह अपने बल्ले पर इस कंपनी का लोगो लगाकर खेलेंगे.

अंडर-19 टीम के खिलाड़ी शुभमन गिल ने हाल ही में आयोजित अंडर-19 विश्व कप के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया और उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था. दो बार बीसीसीआई सर्वश्रेष्ठ जूनियर क्रिकेटर का पुरस्कार पाने वाले गिल को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी मैन ऑफ द सीरीज ट्रॉफी मिली थी.

शुभमन गिल ने इस अवसर पर कहा, "सिएट क्रिकेट परिवार का हिस्सा बनकर मुझे गर्व का अनुभव हो रहा है, जिससे रोहित सर और अजिंक्य सर जैसे भारतीय क्रिकेट के कुछ बेहतरीन नाम जुड़े हुए हैं. मैं सिएट के साथ एक लंबी पारी खेलना चाहता हूँ."

सिएट लिमिटेड के वाइस प्रेसीडेंट नीतीश बजाज ने कहा, "अंडर-19 विश्व कप के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है. सिएट में हम नई प्रतिभा को पहचानने और उनके क्रिकेट की यात्रा में सहयोग एवं प्रोत्साहन देने का प्रयास करते हैं. हम पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि, शुभमन के पास भारत के भावी क्रिकेट सुपरस्टार बनने के लिए सभी आवश्यक गुण हैं. हम उन्हें तहे दिल से शुभकामनाएं देते हैं और सिएट परिवार में उनका स्वागत करते हैं."

आपको बता दें कि 20 लाख बेस प्राइस वाले शुभमन को दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget