एक्सप्लोरर

IPL AUCTION: भाई अर्जुन के सपोर्ट में बहन सारा तेंदुलकर, नेपोटिज्म के आरोपों के बीच कही यह बड़ी बात

मुंबई इंडियंस के कोच महेल जयवर्धने ने भी अर्जुन के चयन पर उनका समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि, अर्जुन को उसकी काबिलियत के चलते टीम में जगह मिली है. उन्हें समय देने के जरुरत है, उम्मीद है कि, उनपर किसी भी तरह का दबाव नहीं डाला जाएगा.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए गुरुवार को हुयी नीलामी में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये की बोली लगा अपनी टीम में खरीदा है. अर्जुन के चयन के बाद से ही एक बार फिर नेपोटिज्म (परिवारवाद) पर बहस छिड़ गयी है. सोशल मीडिया पर लोग अर्जुन तेंदुलकर के चयन की आलोचना करते नजर आ रहे हैं, उनका कहना है कि, तेंदुलकर सरनेम होने की वजह से ही अर्जुन को आसानी से मुंबई की टीम में जगह मिल गयी.

अब अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर ने इन आलोचनाओं को करारा जवाब दिया है. सारा ने अर्जुन के सपोर्ट में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा, "कोई भी तुमसे तुम्हारी इस उपलब्धि को नहीं छीन सकता. ये तुम्हारी है. मुझे तुम पर गर्व है."

IPL AUCTION: भाई अर्जुन के सपोर्ट में बहन सारा तेंदुलकर, नेपोटिज्म के आरोपों के बीच कही यह बड़ी बात

जहीर खान ने अर्जुन को बताया मेहनती लड़का 

मुंबई इंडियंस के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट जहीर खान का कहना है कि, अर्जुन एक बहुत ही मेहनती लड़का है और उसे खुद को साबित करना होगा. जहीर खान ने कहा, "अर्जुन बहुत ही मेहनती है. वह काफी कुछ सीखना चाहता है. उसके ऊपर हमेशा सचिन तेंदुलकर के बेटे होने का प्रेशर रहेगा. उसे इसी के साथ जीना होगा." इस पूर्व तेज गेंदबाज ने आगे कहा, "यह पहला मौका नहीं है, जब अर्जुन टीम के साथ होगा. इससे पहले आईपीएल 2020 में भी वह नेट गेंदबाज के रूप में टीम के साथ यूएई गया था." अर्जुन तेंदुलकर ने भी टीम में शामिल होने को लेकर कोच, सपोर्ट स्टाफ और टीम मालिकों का शुक्रिया अदा किया है. इस से पहले अर्जुन तेंदुलकर मुंबई की सीनियर टीम की तरफ से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल चुके हैं.

लोग लगा रहे हैं परिवारवाद का आरोप 

आईपीएल में तेंदुलकर के चयन पर लोग ट्वीट कर परिवारवाद का आरोप लगा रहे हैं.

यह भी पढ़ें 

IPL AUCTION: करोड़पति बने चेतन सकारिया को है भाई की मौत का दुःख, खेल के चलते परिवार ने नहीं दी थी जानकारी

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ से पहले विजय हजारे ट्रॉफी में लय हासिल करने उतरेंगे शिखर धवन और श्रेयस अय्यर

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget