एक्सप्लोरर

IPL Auction Live: नीलामी में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन, मुंबई ने 17.50 करोड़ में खरीदा

IPL Auction 2023 Live: ग्रीन का नाम आते ही टीमों ने उनके लिए इतनी तेजी से बोली लगाना शुरू किया कि पलक झपकते ही वह 10 करोड़ रूपये की सीमा को पार कर चुके थे.

IPL Auction 2023 Live: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 की नीलामी में जमकर पैसों की बारिश हुई है. ग्रीन को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच काफी बड़ी जंग हुई जिसमें मुंबई ने अंतिम तक हार नहीं मानी और 17.50 करोड़ रूपये खर्च करके उन्हें अपने साथ जोड़ा. ग्रीन का नाम आते ही टीमों ने उनके लिए इतनी तेजी से बोली लगाना शुरू किया कि पलक झपकते ही वह 10 करोड़ रूपये की सीमा को पार कर चुके थे. ऐसा लग रहा था कि टीमें उन्हें ही खरीदने के लिए बैठी हुई हों. 

23 साल के ग्रीन ने अब तक केवल आठ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले ही खेले हैं जिनमें उन्होंने केवल 139 रन ही बनाए हैं. कुल मिलाकर उनके पास 21 टी20 मुकाबले खेलने का ही अनुभव है जिसमें उन्होंने 245 रन बनाए हैं. टी20 में ग्रीन के नाम केवल पांच विकेट ही हैं. यदि ये आंकड़े देखें जाएं तो ग्रीन बहुत प्रभावी नहीं दिखते हैं, लेकिन मुंबई ने उन्हें भविष्य को ध्यान में रखते हुए खरीदा है. कीरोन पोलार्ड ने एक दशक तक मुंबई को अपनी सेवाएं दी थीं और अब ग्रीन के पास भी एक दशक तक आराम से खेलने का मौका रहेगा. ग्रीन ओपनिंग भी कर सकते हैं तो रोहित शर्मा के जाने के बाद टीम को अधिक खोज नहीं करनी होगी. 

कर्रन बने लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

इंग्लिश ऑलराउंडर सैम कर्रन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रूपये में खरीदा है और उन्हें लीग इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया है. कर्रन के लिए पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच तगड़ी लड़ाई हुई थी, लेकिन पंजाब ने अंत तक खुद को पीछे नहीं हटाया और कर्रन को खरीदने में सफल रहे. कर्रन ने अपना डेब्यू आईपीएल सीजन पंजाब के लिए ही खेला था और हैट्रिक ली थी. अब एक बार फिर से वह अपनी पुरानी टीम के लिए खेलते नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें:

IPL Auction 2023 Live: हैरी ब्रूक पर सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाया बड़ा दांव, 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget