एक्सप्लोरर

IPL Auction 2022: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी बने वानिंदु हसरंगा, 10.75 करोड़ रुपये में बिके

IPL Mega Auction 2022: आईपीएल की मेगा नीलामी का आज पहला दिन है. अब तक कई भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों की किस्मत चमक चुकी है. कुछ दिग्गजों को खरीददार नहीं मिला.

IPL Auction, Wanindu Hasaranga Sold: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) की मेगा नीलामी (Mega Auction) का आयोजन बेंगलुरु में हो रहा है. अब तक शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, डेविड वॉर्नर, पैट कमिंस, कगीसो रबाडा समेत कई खिलाड़ियों को खरीदा जा चुका है. अभी भी तमाम ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन पर सभी फ्रैंचाइजी की नजरें टिकी हुई हैं. श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) की किस्मत इस नीलामी में चमक चुकी है. उन्हें बैंगलोर (RCB) की टीम ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा है. हसरंगा की बेस प्राइस 1 करोड़ थी. वे आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ी बन चुके हैं. अब तक किसी भी श्रीलंकाई खिलाड़ी को दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग में इतनी रकम नहीं मिली है. हसारंगा ने लसिथ मलिंगा, महेला जयवर्धने, कुमार संगाकारा और मुथैया मुरलीधर को पीछे छोड़ दिया है.  

वानिंदु हसरंगा ने पिछले साल यूएई में खेले गए टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरी थीं. इसके बाद भी हसरंगा ने पिछली कई सीरीज में दमदार प्रदर्शन कर आईपीएल की नीलामी में अपनी पहचान बनाई. उनकी प्रतिभा को देखकर कई टीमों की नजरें इस श्रीलंकाई खिलाड़ी पर टिकी हुई थीं. अब हसरंगा आईपीएल 2022 में अपनी शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे. वे श्रीलंका के इस वक्त सबसे शानदार खिलाड़ियों में शुमार हैं.

इन खिलाड़ियों ने नीलामी में हासिल की बड़ी रकम

युवा भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिकल के लिए सभी फ्रेंचाइजी में अच्छी होड़ दिखी. आखिर में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 7.75 करोड़ रुपये में खरीद लिया. वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरन हेटमायर को भी राजस्थान ने 8.5 करोड़ रुपये में खरीद लिया. ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया. सलामी बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक को लखनऊ फ्रेंचाइजी ने 6.75 करोड़ रुपये में खरीदा. ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को 7 करोड़ 25 लाख की बोली लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स, अफ्रीकी गेंदबाज कगीसो रबाडा को पंजाब किंग्स ने 9.25 करोड़ रुपये, शिखर धवन को पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़, राजस्थान रॉयल्स ने आर अश्विन को 5 करोड़ रुपये रुपये में खरीदा.

पहले दिन इन खिलाड़ियों की किस्मत रही खराब

दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना को नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था. पिछले सीजन तक वे चेन्नई के साथ थे. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ को भी आईपीएल में कोई खरीददार नहीं मिला. धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर को कोई खरीददार नहीं मिला. ये सभी खिलाड़ी दिग्गज हैं, लेकिन इनकी किस्मत अच्छी नहीं रही और पहले दिन इन्हें खरीदने में किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई.

यह भी पढ़ेंः IPL Auction 2022: लाइव ऑक्शन के बीच बड़ी दुर्घटना, ऑक्शनर Hugh Edmeades हुए बेहोश, वक्त से पहले हुआ लंच

IPL Auction 2022: पंजाब किंग्स ने कगीसो रबाडा को 9.25 करोड़ में खरीदा, कोलकाता ने पैट कमिंस को दिए इतने करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोप टेस्ट में फेल होने पर किसी क्रिकेटर को क्या मिलती है सजा? अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल पर NADA की नजर
डोप टेस्ट में फेल होने पर किसी क्रिकेटर को क्या मिलती है सजा? अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल पर NADA की नजर
भयंकर मुसीबत में SRH, तीन दिन में 2 खूंखार खिलाड़ी IPL 2026 से बाहर, फ्रेंचाइजी ने किया एलान
भयंकर मुसीबत में SRH, तीन दिन में 2 खूंखार खिलाड़ी IPL 2026 से बाहर, फ्रेंचाइजी ने किया एलान
IPL के पहले सीजन में लोकल ब्वॉय विराट कोहली को दिल्ली ने क्यों नहीं खरीदा था? सहवाग ने खोला राज
IPL के पहले सीजन में लोकल ब्वॉय विराट कोहली को दिल्ली ने क्यों नहीं खरीदा था? सहवाग ने खोला राज
'100 प्रतिशत फिट नहीं हूं...', IPL 2026 से बाहर होंगे विराट कोहली? चोट पर खुद दिया बड़ा बयान
'100 प्रतिशत फिट नहीं हूं...', IPL 2026 से बाहर होंगे विराट कोहली? चोट पर खुद दिया बड़ा बयान

वीडियोज

90s की Iconic Scooter अब Electric में! Kinetic DX Plus Electric Scooter Review #kinetic #autolive
2 साल पुरानी फिर भी उतनी ही मजबूत ! Hyundai Venue ownership review #hyundai #venue #autolive
नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !
युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी
Sandeep Chaudhary: युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी | Iran US Conflict | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
Women’s Reservation Bill: महिला आरक्षण के खिलाफ या पक्ष में? उद्धव ठाकरे ने साफ किया अपना रुख
महिला आरक्षण के खिलाफ या पक्ष में? उद्धव ठाकरे ने साफ किया अपना रुख
पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- तुष्टीकरण कर रही सरकार
पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- तुष्टीकरण कर रही सरकार
सऊदी में फाइटर जेट की तैनाती के बाद आंखों की किरकिरी बना पाकिस्तान? आसीम मुनीर भागे-भागे पहुंचे ईरान
सऊदी में फाइटर जेट की तैनाती के बाद आंखों की किरकिरी बना पाकिस्तान? आसीम मुनीर भागे-भागे पहुंचे ईरान
भयंकर मुसीबत में SRH, तीन दिन में 2 खूंखार खिलाड़ी IPL 2026 से बाहर, फ्रेंचाइजी ने किया एलान
भयंकर मुसीबत में SRH, तीन दिन में 2 खूंखार खिलाड़ी IPL 2026 से बाहर, फ्रेंचाइजी ने किया एलान
जब सलमान खान से पहली बार मिलीं कंगना रनौत, दबंग खान बोले- आप तो भंसाली की हीरोइन हो
जब सलमान खान से पहली बार मिलीं कंगना रनौत, दबंग खान बोले- आप तो भंसाली की हीरोइन हो
TV TRP Report:'क्योंकि' का बजा TRP में डंका, 'ये रिश्ता' के सुधरे हालात, 'अनुपमा' का हुआ बेड़ा गर्क
'क्योंकि' का बजा TRP में डंका, 'ये रिश्ता' के सुधरे हालात, 'अनुपमा' का हुआ बेड़ा गर्क
Rythu Bandhu Scheme: क्या है रायथु बंधु योजना, जानें किन किसानों को मिलता है इसका लाभ?
क्या है रायथु बंधु योजना, जानें किन किसानों को मिलता है इसका लाभ?
Embed widget