एक्सप्लोरर

IPL 2025 Mega Auction: कब और कहां होगा मेगा ऑक्शन? इतने प्लेयर्स को रिटेन कर सकेंगी टीमें; जानें सारी डिटेल्स

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल मेगा ऑक्शन की पुष्टि कर चुके हैं. यहां जानिए कि मेगा ऑक्शन कब और कहां हो सकते हैं?

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2022 का ऑक्शन फरवरी के महीने में करवाया गया था, लेकिन पिछली 2 बार से ऑक्शन दिसंबर में करवाया जा रहा है. इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल पुष्टि कर चुके हैं कि आईपीएल 2025 से पूर्व मेगा ऑक्शन करवाया जाना है. मगर अभी तक इसकी तारीख सामने नहीं आ सकी है. तो चलिए जानते हैं कि आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन कब और किस तारीख को हो सकता है?

कब होगा IPL 2025 मेगा ऑक्शन?

2022 के ऑक्शन की तरह मेगा ऑक्शन को भी 2 दिन तक करवाया जा सकता है. आपको याद दिला दें कि 2022 का ऑक्शन फरवरी में हुआ, वहीं अगले 2 साल यह प्रक्रिया दिसंबर के महीने में करवाई गई थी. ऐसे में मेगा ऑक्शन की तारीख भी दिसंबर 2024 और फरवरी 2025 के बीच रखी जा सकती है.

कहां होगा ऑक्शन?

2022 में हुआ पिछला मेगा ऑक्शन बेंगलुरु के एक प्राइवेट होटल में करवाया गया था. मगर 2023 और 2024 का ऑक्शन क्रमशः केरल और यूएई में करवाए गए थे. बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ऑक्शन के लिए स्थान का नाम उजागर कर सकता है.

IPL 2025 मेगा ऑक्शन के नियम

2022 में हुए बड़े ऑक्शन पर नजर डाली जाए तो कुल 204 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई थी. इन 204 प्लेयर्स की कुल कीमत 551 करोड़ बताई गई. आईपीएल और साथ-साथ क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के कारण 2025 के मेगा ऑक्शन में प्लेयर्स की संख्या और भी अधिक हो सकती है. चेयरमैन, अरुण धूमल के अनुसार हर एक टीम को 3-4 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति होगी. एक फ्रैंचाइज़ी अधिकतम 25 खिलाड़ी खरीद सकती है, जिनमें से 8 विदेशी प्लेयर्स होते हैं, मगर कोई टीम इन 8 में से 4 ही विदेशी खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में जगह देती है. ऐसे में निश्चित ही कई टीमों का पूरा स्क्वाड ही बदला हुआ नजर आ सकता है. टी20 विश्व कप 2024 के सफल आयोजन के बाद यह भी संभव है कि USA समेत कई अन्य देशों के खिलाड़ी भी ऑक्शन में दावेदारी पेश कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

INDW VS SAW: शेफाली के दोहरा शतक के बाद स्नेह राणा की घातक गेंदबाजी, भारत ने साउथ अफ्रीका को 10 विकेट से हराया

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
IND vs ENG 3rd T20: भारत ने जीता टॉस, प्रिंस यादव की एंट्री, इंग्लैंड की पहले बैटिंग; जानें कैसी है प्लेइंग इलेवन
भारत ने जीता टॉस, प्रिंस यादव की एंट्री, इंग्लैंड की पहले बैटिंग; जानें कैसी है प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
Embed widget