एक्सप्लोरर

IPL Final 2023: फाइनल से पहले चेन्नई के खिलाड़ी का बल्ला उगल रहा आग, नेट्स में प्रैक्टिस के दौरान जड़े कई छक्के

CSK vs GT: आईपीएल के इस सीजन का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

CSK vs GT, IPL Final 2023: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच में आईपीएल के 16वें सीजन का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच खिताबी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. इस अहम मुकाबले से पहले चेन्नई टीम के लिए अब तक सीजन में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले शिवम दुबे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दुबे ने इस सीजन अपनी पावर हिटिंग से सभी को काफी प्रभावित किया है. दुबे कुछ इसी अंदाज में नेट्स पर प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं.

सीएसके ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शिवम दुबे का एक नेट्स पर प्रैक्टिस करते हुए इस वीडियो को पोस्ट किया है. दुबे काफी आसानी से गेंद को स्टैंड में भेजते हुए नजर आ रहे हैं. इससे साफ पता चलता है कि दुबे फाइनल मुकाबले के लिए पूरी तरह से गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने के लिए तैयार हैं. शिवम दुबे ने इस नेट सेशन के दौरान आसानी से मैदान के हर कोने पर छक्के मारते हुए दिखाई दिए हैं.

शिवम दुबे की पावर हिटिंग जरूर फाइनल मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस टीम की टेंशन को बढ़ा सकती है. दुबे के बल्ले से इस सीजन चौके कम छक्के ज्यादा देखने को मिले हैं. चेन्नई के लिए बतौर पावर हिटर के तौर पर दुबे काफी अलग भूमिका में इस पूरे सीजन में दिखाई दिए. अब तक दुबे के बल्ले से 33 छक्के देखने को मिल चुके हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

शिवम दुबे का अब तक ऐसा रहा इस सीजन प्रदर्शन

चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बनने के बाद शिवम दुबे के प्रदर्शन में अलग तरह का निखार देखने को मिला है. इस सीजन उन्होंने एक बल्लेबाज के तौर पर काफी बेहतरीन भूमिका निभाई है. शिवम ने 13 पारियों में 35.09 के औसत से 386 रन बनाए हैं. इसमें 3 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं. शिवम का स्ट्राइक रेट 158.84 का देखने को मिला है.

 

यह भी पढ़ें...

WTC Final: पाकिस्तानी दिग्गज का दावा, कहा- 'विराट कोहली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दोनों पारियों में शतक बनाएंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
इस खिलाड़ी ने जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल
इस खिलाड़ी ने जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल
ब्रिटेन दौरे पर 10 मैच में एक जीत, अब गौतम गंभीर नहीं रहेंगे टीम इंडिया के कोच! इस दिग्गज को मिलेगी कमान
ब्रिटेन दौरे पर 10 मैच में एक जीत, अब गौतम गंभीर नहीं रहेंगे टीम इंडिया के कोच! इस दिग्गज को मिलेगी कमान

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget