एक्सप्लोरर

IPL 2021: CSK के लिए कौन साबित हुआ गेम चेंजर? पार्थिव पटेल ने दिया ये जवाब

पार्थिव पटेल ने कहा, "मेरे ख्याल से मोईन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गेम चेंजर रहे. वह ओपनिंग करने भी उतर सकते थे और नंबर-3 पर भी खेल सकते थे. उन्होंने अपनी लय बरकरार रखी. उनको इस तरह खेलते देखना सुखद था."

पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ और आईपीएल में कई टीमों से खेल चुके पार्थिव पटेल ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ऑलराउंडर मोइन अली की सराहना करते हुए कहा है कि वह अपनी टीम के गेम चेंजर रहे. महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली सीएसके की टीम दिल्ली के बाद 10 अंक लेकर दूसरे स्थान पर थी. आईपीएल 2021 के सीजन को कोरोना वायरस के कारण स्थगित किया गया था. 

मोईन ने इस सीजन में छह मैचों में 34.33 के औसत से 206 रन बनाए और पांच विकेट लिए थे. पार्थिव पटेल ने कहा, "मेरे ख्याल से मोईन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गेम चेंजर रहे. वह ओपनिंग करने भी उतर सकते थे और नंबर-3 पर भी खेल सकते थे. उन्होंने अपनी लय बरकरार रखी. उनको इस तरह खेलते देखना सुखद था."

चेन्नई के इस पूर्व ओपनर ने कहा, "अच्छी तरह वापसी करना महत्वपूर्ण था. चेन्नई के साथ यही हुआ. ओपनरों ने काफी अच्छा किया, लेकिन मध्यक्रम महत्वपूर्ण था."

पार्थिव ने धोनी की कप्तानी को भी श्रेय दिया और कहा कि धोनी ने बल्लेबाजी क्रम का बेहतरीन निर्णय लिया और मोइन को तीसरे नंबर पर भेजना महत्वपूर्ण रहा. उन्होंने कहा, "सभी को लगा था कि सुरेश रैना नंबर-3 पर उतरेंगे, लेकिन इस स्थान पर मोइन उतरे. धोनी को पता था कि क्या परिवर्तन करने हैं. सभी को लगा कि धोनी नंबर-4 और पांच पर आएंगे, लेकिन वह निचले क्रम पर उतरे."

गौरतलब है कि आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और टीम लीग के इतिहास में पहली बार प्ले ऑफ में भी क्वालीफाई नहीं कर सकी थी. हालांकि, इस सीज़न टीम ने दमदार वापसी की और पहले मैच हारने के बाद लगातार पांच मैच भी जीते. इस सीज़न में चेन्नई ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन किया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget