एक्सप्लोरर

IPL 2021: इस सीजन डेब्यू कर सकते हैं ये पांच भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी

आईपीएल 2021 का 14वां एडिशन 09 अप्रैल से शुरू हो रहा है. इससे पहले जानिए कि इस सीज़न कौन-कौन से अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी डेब्यू कर सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें एडिशन को शुरू होने में अब महज़ दो दिनों का वक्त रह गया है. आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट टीम को कई स्टार खिलाड़ी दिए हैं. इस साल भी आईपीएल से कई खिलाड़ी टीम इंडिया का सफर तय कर सकते हैं. इस सीज़न का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. इससे पहले जानिए कि इस सीज़न कौन-कौन से अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी डेब्यू कर सकते हैं.

1- मोहम्मद अजहरुद्दीन

घरेलू क्रिकेट में केरला के लिए खेलने वाले 27 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद अजहरुद्दीन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2021 की नीलामी में 20 लाख रुपये में खरीदा था. अजहरुद्दीन 2021 सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में 37 गेंदो में शतक लगाकर सुर्खियों में आए थे. ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर अजहरुद्दीन का इस साल आईपीएल में डेब्यू करना तय माना जा रहा है.

2- अर्जुन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 की नीलामी में उनके बेस प्राइज़ 20 लाख रुपये में खरीदा है. अर्जुन लेफ्ट आर्म के तेज गेंदबाज के साथ-साथ विस्फोटक बल्लेबाज़ भी हैं. अर्जुन की ऑलराउंड प्रतिभा को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि मुंबई उन्हें इस साल डेब्यू का मौका दे सकती है.

3- विराट सिंह

विराट सिंह को घरेलू क्रिकेट में टी20 स्पेशलिस्ट माना जाता है. वह इस फॉर्मेट में एक शतक और 11 अर्धशतक लगा चुके हैं. टी20 क्रिकेट के 61 मैचों में उनके नाम 37.54 की औसत से 1802 रन हैं. विराट को सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2020 की नीलामी में 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन पिछले सीज़न उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. हालांकि, इस साल उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उन्हें कुछ मौके मिल सकते हैं.

4- शाहरुख खान

25 साल के ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहरुख खान को पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2021 की नीलामी में 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा है. शाहरुख घरेलू क्रिकेट के शानदार मैच फिनिशर के रूप में जाने जाते हैं. हाल ही में सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी का नमूना पेश किया था. आईपीएल 2021 में शाहरुख का डेब्यू करना तय माना जा रहा है.

5- केएस भारत

घरेलू क्रिकेट में आंध्र के लिए खेलने वाले 27 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज़ केस भरत को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2021 की नीलामी में 20 लाख रुपये में खरीदा है. भरत के नाम 48 टी20 मैचों में 730 रन हैं. एबी डिविलियर्स के बाद भरत आरसीबी के दूसरे विकेटकीपर हैं. ऐसे में वह इस साल अपना डेब्यू कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- 

Sachin Tendulkar से पहली मुलाकात से पहले रातभर सोए नहीं थे Suresh Raina, जानें दिलचस्प किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

250 रन की शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'जब ओस का...'
250 रन की शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'जब ओस का...'
IND vs WI 2nd T20 Highlights: अय्यर-गंभीर के सारे दांव पेंच फेल, 249 बनाकर भी हारा भारत; वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक रन चेज
अय्यर-गंभीर के सारे दांव पेंच फेल, 249 बनाकर भी हारा भारत; वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक रन चेज
IND vs WI 2nd T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 250 रन चेज कर जीता दूसरा टी20; होप का शतक
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 250 रन चेज कर जीता दूसरा टी20; होप का शतक
दूसरे टी20 में 249 बनाकर टीम इंडिया ने तोड़े 3 रिकॉर्ड, बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
दूसरे टी20 में 249 बनाकर टीम इंडिया ने तोड़े 3 रिकॉर्ड, बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget