एक्सप्लोरर

IPL 2021: RCB के कोच साइमन कैटिच ने युजवेंद्र चहल को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

साइमन कैटिच ने चहल की सराहना करते हुए उन्हें प्रतिभाशाली और स्मार्ट गेंदबाज बताया है. उनका मानना है कि चहल आईपीएल के इस सीज़न के लिए टीम के महत्वपूर्ण गेंदबाज हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें एडिशन को शुरू होने में अब महज़ दो दिनों का वक्त रह गया है. इस सीज़न का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. इससे पहले आरसीबी के कोच साइमन कैटिच ने टीम के मुख्य लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को लेकर बड़ा बयान दिया है. कैटिच ने चहल की सराहना करते हुए उन्हें प्रतिभाशाली और स्मार्ट गेंदबाज बताया है. उनका मानना है कि चहल आईपीएल के इस सीज़न के लिए टीम के महत्वपूर्ण गेंदबाज हैं.

आईपीएल 2021 के आगाज़ से पहले कैटिच ने कहा, "हमें पता होता कि सीनियर खिलाड़ी मुकाबले जीतने के लिए अंत तक लड़ते हैं. सभी को पता है कि चहल काफी प्रतिभाशाली और स्मार्ट गेंदबाज हैं. हमने चहल से टीम के सर्वाधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज बनने के लिए कहा है. हमने देखा है कि उन्होंने पावरप्ले में गेंदबाजी की है. उन्होंने हमें कभी निराश नहीं किया और पिछले सीजन में 21 विकेट लिए. कठिन समय में चहल ने अपनी गेंदबाजी से हमें कई मुकाबले जिताए हैं."

गौरतलब है कि चहल आईपीएल 2019 और 2020 में अपनी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रहे थे. हालांकि, इस साल आरसीबी को अपने होम ग्राउंड यानी एमए चिन्नस्वामी स्टेडियम में एक भी मैच नहीं खेलना है, ऐसे में चेन्नई जैसे विकेटों पर चहल और भी घातक साबित हो सकते हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पूरा शेड्यूल (IPL 2021 Royal Challengers Bangalore Full Schedule)

9 अप्रैल, शुक्रवार शाम 7.30 बजे, चेन्नई : मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर

14 अप्रैल, बुधवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

18 अप्रैल, रविवार 3.30 बजे चेन्नई : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

22 अप्रैल, गुरुवार शाम 7.30 बजे मुंबई : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स

25 अप्रैल, रविवार 3.30 बजे मुंबई : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

27 अप्रैल, मंगलवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

30 अप्रैल, शुक्रवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

3 मई, सोमवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

6 मई, गुरुवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स

9 मई, रविवार शाम 7.30 बजे कोलकाता : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

14 मई, शुक्रवार शाम 7.30 बजे कोलकाता : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स

16 मई, रविवार 3.30 बजे कोलकाता : राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

20 मई, गुरुवार 3.30 बजे कोलकाता : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस

23 मई, रविवार शाम 7.30 बजे कोलकाता : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

यह भी पढ़ें-  आरसीबी को लगा दूसरा झटका, डैनियल सैम्स हुए कोरोना पॉजिटिव

IPL 2021: आगाज से पहले मराठी गाने पर थिरके रोहित शर्मा, देखें वीडियो 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?
क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Vaibhav Sooryavanshi Celebration: ऐतिहासिक फिफ्टी लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने बनाया A, जानिए इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह
ऐतिहासिक फिफ्टी लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने बनाया A, जानिए इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह
'अभी गोवर्धन भगवान की परिक्रमा कर के वापस लौटा हूं, क्या हुआ', बेटे मयंक यादव की शानदार प्रदर्शन पर क्या बोले पिता
'अभी गोवर्धन भगवान की परिक्रमा कर के वापस लौटा हूं, क्या हुआ', बेटे मयंक यादव की शानदार प्रदर्शन पर क्या बोले पिता

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget