एक्सप्लोरर

IPL 2021: एमएस धोनी ने बताया- क्यों रैना की जगह तीन नंबर पर खेल रहे हैं मोईन अली

PBKS vs CSK: पंजाब के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने बताया कि आखिर क्यों स्पिन ऑलराउंडर मोईन अली मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना की जगह तीन नंबर पर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं.

IPL 2021: शुक्रवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के आठवें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया. इस सीज़न में चेन्नई की यह पहली जीत है. इस मैच में भी चेन्नई के लिए तीन नंबर पर स्पिन ऑलराउंडर मोईन अली ने बैटिंग की और 46 रनों की विस्फोटक पारी खेली. ऐसे में हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना की जगह मोईन क्यों तीन नंबर पर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं. हालांकि, पंजाब के खिलाफ जीत के बाद चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने इस सवाल का जवाब दे दिया है. 

पंजाब के खिलाफ जीत के बाद धोनी ने कहा, "यह किसी से छिपा हुआ नहीं है. हम मोईन अली को तीन नंबर पर ही खिलाना चाहते हैं. वह काफी प्रतिभावान खिलाड़ी है और बड़े बड़े शॉट खेलता है. बात सिर्फ किस खिलाड़ी को कहां खिलाना की नहीं है. हम चाहते हैं कि अपने संसाधनों का अच्‍छे से इस्‍तेमाल कर सकें."

पंजाब के खिलाफ चेन्नई की जीत कई मायने में बेहद खास थी. दरअसल, धोनी का चेन्नई के लिए यह 200वां मैच था. इसीलिए धोनी ने इस जीत को बेहद खास बताया. उन्होंने कहा कि 200 मैच खेलना सच में एक खास जर्नी है. 

धोनी ने कहा, "200वां मैच खेलना अपने आप में एक बहुत बड़ी जर्नी है. ये जर्नी 2008 में शुरू हुई थी. आईपीएल 2011 में हम आखिरी बार चेन्‍नई के विकेट से खुश हुए थे, यहां स्पिन भी हो रही थी. तेज गेंदबाजों के लिए भी फायदेमंद थी. मुंबई की पिच अच्‍छी है, यहां स्विंग नहीं हुई, आज ओस भी ज्‍यादा नहीं थी."

गौरतलब है कि पंजाब की टीम इस मैच में 20 ओवर में सिर्फ 106 रन ही बना सकी थी. वहीं चेन्नई ने सिर्फ 15.4 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया.  चेन्नई के लिए मोईन अली ने 46 और फाफ डू प्लेसिस 36 रनों की पारियां खेली. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जीतने होंगे इतने मैच, ऐसा है पूरा गणित
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जीतने होंगे इतने मैच, ऐसा है पूरा गणित
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget