एक्सप्लोरर

24 मई 2020 को खेला जाएगा IPL फाइनल, 7:30 बजे से शुरू होंगे मैच

टूर्नामेंट 29 मार्च से शुरू हो रहा है तो आपके पास 45 दिन की तुलना से ज्यादा का लंबा समय है.  इसलिए एक दिन में एक मैच की संभावना ज्यादा है.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 की शुरुआत 29 मार्च से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होनी है और फाइनल मैच 24 मई को खेला जाएगा. लीग का अगला सीजन 57 दिनों तक चलेगा, जिसका मतलब है कि प्रसारणकर्ता स्टार स्पोटर्स ने अपनी बात लगभग मनवा ली है और इस सीजन एक दिन में दो मुकाबलों की प्रथा को खत्म कर दिया जाएगा. वहीं मैचों की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होना लगभग पक्का है. इस मामले से संबंध रखने वाले एक सूत्र ने कहा कि इस बात की पुष्टि की है कि लीग 57 दिनों तक चलेगी और लंबी लीग होने का मतलब है कि एक दिन में दो मैचों की बात अब अतीत की हो जाएगी. सूत्र ने कहा, "पूरा कार्यक्रम अभी तक तैयार नहीं है. फाइनल हालांकि 24 मई को खेला जाएगा. टूर्नामेंट 29 मार्च से शुरू हो रहा है तो आपके पास 45 दिन की तुलना से ज्यादा का लंबा समय है.  इसलिए एक दिन में एक मैच की संभावना ज्यादा है. बल्कि यह उन लोगों के लिए आसान बात होगी जो कह रहे हैं कि 57 दिन में मैच कैसे खेले जाएंगे." उनसे जब मैचों की शुरुआत के समय के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैचों की शुरुआत का समय शाम 7:30 बजे, लगभग तय है. लीग का प्रसारणकर्ता चाहता था कि मैच जल्दी शुरू हों. उन्होंने कहा, "टीआरपी निश्चित तौर पर मुद्दा है, लेकिन सिर्फ इस बात पर सारी चीजें नहीं डालते हैं, आप खुद भी देख सकते हैं कि पिछले सीजन मैच कितनी देर से खत्म होते थे. जो लोग स्टेडियम आते थे उनके लिए वापस घर लौटना आसान नहीं रहता था. इस पर चर्चा हुई है और यह लगभग तय है कि इस सीजन शाम को 7:30 बजे मैच शुरू होंगे." फ्रेंचाइजियों को हालांकि इस पर एतराज है क्योंकि उनका मानना है कि इस समय दर्शकों का स्टेडियम में आना बेहद मुश्किल है. फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने कहा, "अगर आप मेट्रो में रह रहे हैं तो आप जानते है कि दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू में ट्रैफिक कैसा रहता है. क्या आपको वाकई में लगता है कि लोग छह बजे ऑफिस से निकलने के बाद अपने परिवार को लेकर मैच की शुरुआत तक स्टेडियम में आ पाएंगे? समय में बदलाव करने से पहले यह ऐसी चीज है जिस पर विचार करना चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान को घटिया टीम बताने पर बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने किया पलटवार
पाकिस्तान को घटिया टीम बताने पर बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने किया पलटवार
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget