एक्सप्लोरर

IPL 2020 के आयोजन को लेकर बंटा बीसीसीआई, विदेश में खेले जाने की हो रही है मांग

कोरोना वायरस की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन को अनिश्चितकाल के लिए टाला जा चुका है.

कोरोना वायरस की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पा रही है. यह जानकारी पहले ही आ चुकी है कि आईपीएल के आयोजन के वेन्यू को लेकर बीसीसीआई 3-2 में बंटा हुआ है. अभी तक देश में ही आईपीएल के आयोजन की बात कहने वाले लोगों का पलड़ा बोर्ड में भारी है. हालांकि जरूरत पड़ने पर विदेश में भी आईपीएल के आयोजन की मांग हो रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई के अधिकारी ने जानकारी दी है कि आईपीएल का आयोजन इंडिया में ही होगा. हालांकि स्थिति सही नहीं होने पर लीग के इंडिया के बाहर करवाने की मांग भी हो रही है. बोर्ड के अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि इंडिया में आईपीएल करवाने को लेकर पलड़ा 3-2 से भारी है.

बीसीसीआई के अधिकारी का कहना है कि इंडिया में आईपीएल का आयोजन करवाने पर देश के लोगों में पॉजिटिव मैसेज जाएगा. इतना ही नहीं विदेश में जाने का मतलब है कि खिलाड़ियों को मैदान पर उतरने से पहले ही नई गाइडलाइन्स का सामना करना होगा.

हालांकि बोर्ड में मौजूद कुछ लोगों का मानना है कि आईपीएल का आयोजन प्राथमिकता होना चाहिए और वेन्यू को लेकर बहस नहीं होनी चाहिए. ऐसी मांग है कि जरूरत पड़ने पर विदेश में आईपीएल के आयोजन को लेकर एक प्लान तैयार होना चाहिए.

अधिकारी ने जानकारी दी है कि ऐसे प्लान को लेकर काम चल रहा है. हालांकि बोर्ड के अधिकारी ने यह भी साफ किया है कि खिलाड़ियों का स्वास्थ्य उनकी प्राथमिकता है. आईपीएल की एक फ्रेंचाइजी ने भी साफ किया है कि देश में ही आईपीएल के आयोजन की संभावना को तलाशा जाना चाहिए.

बता दें कि वर्ल्ड कप के रद्द होने की आशंका हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती जा रही है. वर्ल्ड कप रद्द होने की स्थिति में अक्टूबर-नवंबर में आईपीएल का 13वां सीजन खेला जा सकता है.

ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और आयरलैंड के साथ सीरीज खेल सकता है इंग्लैंड, बोर्ड ने दिए संकेत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget