एक्सप्लोरर

आईपीएल के लिए साउथ अफ्रीका ने अपने खिलाड़ियों को अबतक नहीं किया है रिलीज

आईपीएल के 12वें सीजन के शुरू होने में एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है लेकिन क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने इस टी-20 लीग में खेलने के लिए अपने खिलाड़ियों को रिलीज नहीं किया है.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन को शुरू होने में अब एक सप्ताह का ही समय बचा है और क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने इस लीग के लिए खिलाड़ियों को रिलीज करने को लेकर अब तक कोई फैसला नहीं लिया है. साउथ अफ्रीका को अभी श्रीलंका के साथ टी-20 सीरीज भी खेलनी है, जो कि विश्व कप से पहले उसकी आखिरी सीरीज है. सीरीज 24 मार्च को समाप्त होगी और सीएसए का मानना है कि भारत रवाना होने से पहले खिलाड़ियों से सीरीज समाप्त करनी चाहिए. लेकिन खिलाड़ी शुरुआत से लीग में मौजूद रहना चाहते हैं.

सीएसए के अधिकारी ने कहा कि खिलाड़ियों को रिलीज करने की तारीख तय करने के लिए सीईओ थाबंग मोरो, अध्यक्ष क्रिस नानजानी और कोच ओटिस गिब्सन केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में बैठक कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, "तीनों न्यूलैंड्स में बैठक कर रहे हैं जिसमें वह यह तय करेंगे कि साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों को आईपीएल के लिए कब रिलीज किया जाएगा. इसमें कोई संदेह नहीं है कि खिलाड़ी टी-20 लीग का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं लेकिन यह भी सच है कि वे देश के लिए खेलने के लिए प्रतिबद्ध हैं."

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों पर अंतिम निर्णय जल्द ही होने की उम्मीद है.

उन्होंने कहा, "मौजूदा समय में साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय मैचों में व्यस्त हैं. टीम शनिवार को पांच मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच खेल रही है और फिर इसके बाद तीन टी-20 मैच भी खेलेगी. अंतिम टी-20 मैच 24 मार्च को समाप्त होगी, इसलिए यह उनके लिए संभव नहीं होगा."

बीसीसीआई की ओर से सोमवार को आईपीएल का पूरा कार्यक्रम जारी होने की उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget