एक्सप्लोरर

IPL 2019 CSK vs DC: एमएस धोनी ने बताया विकेटों के पीछे अपनी तेज़ स्टम्पिंग का 'सीक्रेट'

IPL 2019: मैच के बाद धोनी ने अपनी इस शानदार स्टम्पिंग स्किल्स के लिए टेनिस बॉल क्रिकेट को श्रेय दिया और कहा कि उन्होंने यह कौशल टेनिस बॉल क्रिकेट से सीखा है.

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल सीज़न 12 में अपने आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को धूल चटा दी. धोनी ने इस मैच में बल्ले से तो शानदार प्रदर्शन किया ही लेकिन एक बार फिर से उन्होंने अपनी चीते सी फुर्ती वाली स्टम्पिंग से सभी को एक बार फिर से उनका दीवाना बना लिया.

मैच के बाद धोनी ने अपनी इस शानदार स्टम्पिंग स्किल्स के लिए टेनिस बॉल क्रिकेट को श्रेय दिया और कहा कि उन्होंने यह कौशल टेनिस बॉल क्रिकेट से सीखा है.

अपनी तेज स्टंपिंग के बारे में बात करते हुए धोनी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह चीज टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलने से आयी है. लेकिन आपको फिर भी बेसिक्स की जानकारी होनी चाहिए और आपको उस स्तर तक पहुंचना चाहिए. अगर आप ऐसे ही रहोगे तो आप गलतियां कर सकते हो इसलिये मुझे अब भी लगता है कि बेसिक्स सबसे अहम हैं.’’

कप्तान धोनी इस मौजूदा आईपीएल में शानदार फार्म में हैं और बुखार व पीठ के दर्द के कारण दो मैच में बाहर बैठने के बाद उन्होंने 22 गेंद में 44 रन की नाबाद पारी खेली जिससे चेन्नई सुपरकिंग्स ने बुधवार की रात दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 179 रन बनाये.

धोनी से उनकी पारी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने गेंदबाजी वैरिएशन समझने के लिये विकेट पर काफी समय बिताया और अंत में चेन्नई सुपरकिंग्स को मैच विजयी स्कोर तक पहुंचाया.

अंतिम ओवर के बारे में पूछने पर कहा, ‘‘गेंद को देखो और फिर हिट करो. आपने समय बिताया है तो आप वैरिएशन जानते हो. जो 10-15 गेंद खेल चुका है, उसके लिये यह आसान हो जाता है.’’

बांये हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा ने तीन विकेट झटके थे, उन्होंने कहा कि विकेट से स्पिनरों को मदद मिली.

उन्होंने कहा, ‘‘विकेट टर्न ले रहा था, जिससे निश्चित रूप से मैंने गेंदबाजी का लुत्फ उठाया. मैं सही लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी कर रहा था और बाकी काम विकेट कर रहा था.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget