एक्सप्लोरर

KXIP vs RR: राहुल का अर्धशतक और अश्विन की तूफानी पारी की बदौलत पंजाब ने राजस्थान को दिया 183 का टारगेट

IPL 2019 KXIP vs RR: राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए. धवल कुलकर्णी, जयदेव उनादकट और ईश सोढ़ी ने एक-एक सफलता हासिल की.

किंग्स इलेवन पंजाब ने आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें सीज़न के 32वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के सामने 183 रनों की मजबूत चुनौती रखी है. टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी का निमंत्रण मिलने पर खेलने उतरी पंजाब के लिए सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 52 और डेविड मिलर ने 40 रनों की पारियां खेलीं. आखिरी के ओवर में कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने चार गेंदों पर दो छक्के और एक चौके की मदद से नाबाद 17 रन बनाकर पंजाब को 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 182 रनों का स्कोर दिया. इससे पहले, क्रिस गेल (30) और राहुल टीम को तेज शुरुआत नहीं दे पाए. गेल अपने रंग में आते, इससे पहले ही जोफ्रा आर्चर ने उन्हें विकेट के लिए पीछे संजू सैमसन के हाथों कैच करा दिया. मयंक अग्रवाल ने जरूर आक्रामकता दिखाई, दो शानदार छक्का तथा एक चौका मारा, लेकिन वह अपनी पारी को 26 के निजी स्कोर से आगे नहीं ले पाए. लेग स्पिनर ईश सोढ़ी ने राजस्थान को उनसे छुटकारा दिलाया. राहुल दूसरे छोर पर थे और डेविड मिलर उनके साथ थे. लेकिन, रनगति में ज्यादा इजाफा नहीं हो रहा था. 13 ओवरों में पंजाब का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 97 रन ही था. यहां से राहुल और मिलर ने आक्रामक बल्लेबाजी दिखानी शुरू की और हर ओवर में एक-दो बाउंड्री लेने लगे. 15 ओवर में इन दोनों ने टीम का स्कोर 136 रनों तक पहुंचा दिया. राहुल ने 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका मारकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. वह अगले ओवर में जयेदव उनादकट का शिकार हो गए. उनका विकेट 152 के कुल स्कोर पर गिरा. राहुल ने 47 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से अर्धशतक जमाया. मिलर भी आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए. उन्होंने 27 गेंदों की पारी में दो चौके और दो छक्के मारे. आखिरी ओवर की पांच गेंदों पर पंजाब ने कुल 18 रन लेकर मजबूत स्कोर हासिल किया. राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए. धवल कुलकर्णी, जयदेव उनादकट और ईश सोढ़ी ने एक-एक सफलता हासिल की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget