एक्सप्लोरर

IPL 2019: सीएसके के गेंदबाजों के आगे 70 रन पर ढ़ेर हुई आरसीबी

आईपीएल 2019 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु को महज 70 रन पर ऑलआउट कर दिया.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 70 रन पर ढेर कर दिया. आईपीएल के इतिहास में यह छठा सबसे कम स्कोर है. वहीं, बेंगलुरु का लीग में यह दूसरा सबसे कम स्कोर है. आईपीएल में आरसीबी का न्यूनतम स्कोर 49 रन है, जो उसने 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था.

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. चेन्नई के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले पर खरा उतरते हुए 50 रन के अंदर ही बेंगलुरु के छह विकेट झटक लिए. इसके बाद टीम 20 रन और जोड़कर ऑलआउट हो गई.

बेंगलुरु के लिए ओपनर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने अंत तक एक छोर संभाले रखा. लेकिन दूसरे छोर पर विकेटों के लगातार गिरने के कारण पटेल भी कुछ खास नहीं कर सके. उन्होंने 35 गेंदों पर दो चौकोंकी मदद से सर्वाधिक 29 रन बनाए.

पटेल के अलावा बेंगलुरु का और कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंकों तक नहीं पहुंच पाया. मोइन अली और अब्राहम डिविलियर्स ने नौ-नौ रन का योगदान दिया.

चेन्नई की ओर से हरभजन और इमरान ताहिर ने तीन-तीन जबकि रवींद्र जडेजा ने दो और ड्वैन ब्रावो ने एक विकेट लिया.

आईपीएल के इतिहास में यह दूसरा मौका है जब चेन्नई के स्पिनरों ने मैच में आठ विकेट लिए हैं. इससे पहले 2012 में डेक्कन चाजर्स के खिलाफ चेन्नई के स्पिनरों ने आठ विकेट झटके थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget