एक्सप्लोरर

IPL 2019: संजू सैमसन के शतक पर भारी पड़ी डेविड वॉर्नर की तूफानी पारी, सनराइजर्स ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया

आईपीएल सीजन-12 आठवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान को पांच विकेट से हराते हुए टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की है.

डेविड वार्नर (69), जॉनी बेयरस्टो (45) और विजय शंकर (35) की शानदार पारियों की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने संजू सैमसन (नाबाद 102) के शतक पर पानी फेरते हुए आईपीएल सीजन-12 के आठवें मैच में राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हरा दिया. हैदराबाद की दो मैचों में यह पहली जीत है जबकि राजस्थान को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है.

राजस्थान ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 198 रन का विशाल स्कोर बनाया, जिसे हैदराबाद ने 19 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस मैदान पर राजस्थान के खिलाफ हैदराबाद की तीन मैचों में यह तीसरी जीत है.

राजस्थान से मिले 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद को वार्नर और बेयरस्टो ने 9.4 ओवर में पहले विकेट के लिए 110 रन की शतकीय साझेदारी कर ठोस शुरुआत दी.

खतरनाक होती जा रही इस साझेदारी को बेन स्टोक्स ने वार्नर को आउट करके तोड़ा. वार्नर ने 37 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्के लगाए. वार्नर के आउट होने के बाद अगले ही ओवर में बेयरस्टो भी टीम के 117 के स्कोर पर आउट हो गए. बेयरस्टो ने 28 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाया.

मेजबान टीम को तीसरा झटका 164 के स्कोर पर कप्तान केन विलियम्सन (14) के रूप में और चौथा झटका 167 के स्कोर पर विजय शंकर (35) के रूप लगा. विलियम्सन ने 10 गेंदों पर दो चौके लगाए.

विलियम्सन और शंकर के बीच तीसरे विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी हुई. शंकर ने 15 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के लगाए. 167 के ही स्कोर पर मनीष पांडे (1) भी आउट हो गए.

पूर्व चैम्पियन हैदराबाद को जीत के लिए अंतिम 24 गेंदों पर 30 रन बनाने थे और उसने 19 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

यूसुफ पठान ने 12 गेदों पर एक छक्के की मदद से नाबाद 16 और राशिद खान ने आठ गेंदों पर नाबाद 15 रन में एक चौका और एक छक्का लगाया. दोनों ने छठे विकेट के 34 रन की अविजित साझेदारी की.

राजस्थान की ओर से श्रेयस गोपाल ने तीन और बेन स्टोक्स तथा जयदेव उनादकट ने एक-एक विकेट लिया.

इससे पहले, राजस्थान ने संजू सैमसन (नाबाद 102) के शानदार शतक और कप्तान अजिंक्य रहाणे (70) के अर्धशतक के दम पर दो विकेट पर 198 रन का मजबूत स्कोर बनाया लेकिन उसके गेंदबाज इस विशाल स्कोर का बचाव नहीं कर पाए.

राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. टीम की शुरूआत खराब रही और उसने 3.2 ओवर में 15 के स्कोर पर जोस बटलर (5) का विकेट खो दिया.

इसके बाद सैमसन और रहाणे ने दूसरे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी कर राजस्थान को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. सैमसन ने 55 गेंदों की पारी में 10 चौके और चार छक्के लगाए. सैमसन का आईपीएल में यह दूसरा शतक है.

रहाणे ने 49 गेंदों की पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए. रहाणे 15.5 ओवर में टीम के 134 के स्कोर पर आउट हुए.

सैमसन ने बेन स्टोक्स (नाबाद 16) के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 64 रन की अविजित साझेदारी की. स्टोक्स ने तीन चौके लगाए. राजस्थान ने अंतिम पांच ओवर में 76 रन जोड़े जिसकी बदौलत वह निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट पर 198 रन तक पहुंच गई.

हैदराबाद की ओर से राशिद खान और शहबाज नदीम को एक-एक विकेट मिला. अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में 55 रन खर्च कर डाले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget