एक्सप्लोरर

RRvMI: बटलर के बल्ले से ज़िंदा से राजस्थान की उम्मीद, मुंबई को 7 विकेट से रौंदा

जब तक जोस बटलर का बल्ला चल रहा है तब तक राजस्थान को कोई आईपीएल से बाहर नहीं कर सकता.

नई दिल्ली/मंबई: जब तक जोस बटलर का बल्ला चल रहा है तब तक राजस्थान को कोई आईपीएल से बाहर नहीं कर सकता. जी हां, ये लाइन राजस्थान के मौजूदा हाल पर बिल्कुल सटीक बैठती है. बीती रात एक बार फिर से जोस बटलर ने 94 रनों की आतिशी पारी खेल अपनी टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को ज़िंदा रखा है.

जोस बटलर की आतिशी पारी के साथ रहाणे और सैमसन की पारियों की मदद से राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान के लिए बटलर ने 9 चौके और 5 छक्के लगाए और मैच को एकतरफा कर टीम की जीत में अहम योगदा दिया. उन्होंने 53 गेंदों पर 94 रन बनाकर राजस्थान के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा. बटलर को उनकी धुआंधार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.

साथ ही बटलर की बेहतरीन पारी ने मुंबई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को मुश्किल में डाल दिया है.

मुंबई से मिले 169 रनों के लक्ष्य के जवाब में राजस्थान की शुरुआत खराब रही और मेहमान टीम ने पहला विकेट 10 रनों के भीतर ही खो दिया. सलामी बल्लेबाज डार्सी शॉर्ट को चार के निजी स्कोर पर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन की राह दिखाई.

इसके बाद, बटलर और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मेजबान टीम के गेंदबाजों पर प्रहार करना शुरू किया. बटलर ने मैदान के चारो ओर कलात्मक शॉट खेले, तो वहीं रहाणे ने एक छोर संभाले रखा.

राजस्थान को दूसरा झटका रहाणे के रूप में लगा. उन्हें हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने आउट किया. रहाणे ने 36 गेंदों पर चार चौके की मदद से 37 रन बनाए.

इसके बाद, युवा बल्लेबाज संजू सैमसन ने बटलर का साथ निभाया. दोनों बल्लेबाज मिलकर राजस्थान को जीत के करीब ले गए. हार्दिक पांड्या ने 26 के निजी स्कोर पर सैमसन को आउट लेकिन वह अपनी टीम की हार नहीं टाल सके. सैमसन ने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए, उन्होंने कुल 14 गेंदे खेली. बेन स्टोक्स (0) नाबाद वापस लौटे.

मुंबई की ओर से हार्दिक पांड्या ने दो और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट लिया.

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने अपनी पहली पारी में 168 रन बनाए. मुंबई ने बेहतरीन शुरुआत की और सलामी बल्लेबाज इविन लुइस एवं सूर्यकुमार यादव ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े.

मुंबई को पहला झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा जिन्हें हरफनमौला खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर ने पवेलियन भेजा. यादव ने सात चौकों की मदद से 38 रन बनाए.

मुंबई पहले झटके से उबर पाता कि उससे पहले ही आर्चर ने कप्तान रोहित शर्मा को आउट कर दिया. शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. मेजबान टीम ने जल्द ही लुइस के रूप में अपना तीसरा विकेट भी खो दिया. उन्हें तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने आउट किया. लुइस ने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए.

लगातार विकेट खो रही मुंबई इंडियंस को हरफनमौला खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स की किफायती गेंदबाजी ने और मुश्किल में डाला. इस दबाव का शिकार हुए ईशान किशन और क्रूणाल पांड्या. किशन को 12 के निजी स्कोर पर स्टोक्स ने आउट किया जबकि क्रूणाल को जयदेव उनादकट ने अपना शिकार बनाया. क्रूणाल केवल तीन रन का ही योगदान दे पाए.

इसके बाद, हार्दिक पांड्या ने मुंबई की लड़खड़ाती पारी को संभाला. पांड्या ने अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए बड़े शॉट खेलने शुरू कर दिए. उन्होंने तीन चौके और दो छक्के की मदद से 21 गेंदों पर 36 रन बनाए. पांड्या को अंतिम ओवर में स्टोक्स ने आउट किया. बेन कटिंग (10) जेपी ड्यूमिनी (0) नाबाद पवेलियन लौटे.

आर्चर ने चार ओवरों में 16 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि स्टोक्स ने चार ओवर में 26 रन दिए. स्टोक्स को भी दो विकेट मिले. धवल कुलकर्णी और जयदेव उनादकट को एक-एक विकेट मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget