एक्सप्लोरर

IPL 11: मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ ऑक्शन में जाएंगे पांड्या ?

इंडियन प्रीमियर लीग का 11वां सीजन बेहद खास होगा. 10 साल के पहले फेज के बाद अब हर खिलाड़ी नए सिरे से ऑक्शन में जाएगा.

इंडियन प्रीमियर लीग का 11वां सीजन बेहद खास होगा. 10 साल के पहले फेज के बाद अब हर खिलाड़ी नए सिरे से ऑक्शन में जाएगा. ऑक्शन से पहले बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी टीमों के बीच रिटेन पॉलिसी को लेकर चर्चा का दौर जारी है. इन्हीं चर्चाओं के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान नाम सामने आया वो था टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का. मीडिया में खबरें आई कि पांड्या तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर ऑक्शन में जाना चाहते हैं. लेकिन अब पांड्या ने उन खबरों को झूठा और मनगढ़ंत बताया.

एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए पांड्या ने कहा, मेरे बारे में इन खबरों को पढ़ने के बाद मैं काफी मायूस हुआ क्योंकि ये खबर पूरी तरह झूठी है. इस टीम ने मुझे सबकुछ दिया,मैं क्यों इसे छोड़ूंगा? मुंबई इंडियंस से खेलने के बाद मेरा करियर आगे बढ़ा, मैंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा.

हालांकि पांड्या ने यह भी कहा कि मैं कुछ जगह फेल भी हुआ और वहां से प्रोफेशनल बनना भी सीखा. पांड्या के इस बयान ने एक बार फिर उन अफवाहों को हवा दे दी है कि वो ऑक्शन में जाना चाहते हैं.

आपको बता दें कि 2013 में मुंबई इंडियंस ने महज 10 लाख रुपए में पांड्या को अपने साथ जोड़ा. लेकिन 2015 में उन्हें टीम से खेलने का मौका मिला. बाद में इनकी कीमत को 20 लाख रुपये कर दिया गया. हालांकि मुंबई ने उनके भाई क्रृणाल पांड्या को 2 करोड़ की मोटी रकम देकर खरीदा. पांड्या ने भारतीय टीम की ओर से पहले टी 20 और फिर बाद में वनडे मुकाबले में कुछ बेहतरीन खेल दिखा कर सुर्खियां बटोरी और देखते-देखते बड़े स्टार बन गए.

पहले आई खबरों की मानें तो एक तरफ कम कीमत और बढ़ती लोकप्रियता के कारण ही पांड्या ने ऑक्शन में जाने का मन बनाया. क्रिकेट पंडितों की मानें तो पांड्या अगर ऑक्शन में जाते हैं तो संभव है कि वो आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी भी बन सकते हैं.

अगर तीन खिलाड़ियों की रिटेन पॉलिसी पर सभी फ्रेंचाइजी सहमत होती है फिर भी मुंबई को काफी परेशानी होगी. बड़े चेहरों में टीम के पास रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड और मिचेल मैक्लेनघन जैसे खिलाड़ी हैं. टीम को सबसे बड़ी चुनौती दो भारतीय खिलाड़ी को लेकर होगी. बुमराह टी 20 के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं. दूसरी तरफ रोहित शर्मा ने टीम की कमान संभालते हुए टीम को चैंपियन बनाया ऐसे में देखना होगा कि मुंबई पांड्या और बुमराह में किसे चुनती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी!
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget