एक्सप्लोरर

KKR vs DD: दिल्ली को 71 रनों से रौंदते हुए केकेआर ने दर्ज की दूसरी जीत

कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग 11वें सीजन में खेले गए मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को 71 रनों से हरा दिया.

LIVE SCORECARD KKR vs DD at Eden Gardens

 

कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग 11वें सीजन में खेले गए मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को 71 रनों से हरा दिया.

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 201 रनों का लक्ष्य रखा था. दिल्ली इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 14.2 ओवरों में 129 रनों पर सिमट गई.

दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 47 रन ग्लैन मैक्सवेल ने बनाए जिसके लिए उन्होंने 22 गेंदें खेलीं और तीन चौके तथा चार छक्के लगाए. वहीं ऋषभ पंत ने 26 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मद से 43 रनों की पारी खेली.

कोलकाता के लिए कुलदीप यादव और सुनील नरेन ने तीन-तीन विकेट लिए. पीयूष चावला, आंद्रे रसैल, शिवम मावी और टॉम कुरैन ने एक-एक विकेट लिया.

इससे पहले, कोलकाता के लिए नीतीश राणा ने 35 गेंदों में पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 59 रनों की पारी खेली. आंद्रे रसैल ने तूफानी अंदाज में 12 गेंदों में 41 रन बनाए जिसमें छह शानदार छक्के शामिल हैं.

एक समय कोलकाता इतने बड़े स्कोर की तरफ जाती नहीं दिख रही थी, लेकिन रसैल और राणा ने उसे निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 200 रनों तक पहुंचा दिया.

दिल्ली के लिए राहुल तेवतिया ने तीन विकेट लिए. यह तीनों विकेट उन्होंने आखिरी ओवर में लिए. ट्रेंट बोल्ट, क्रिस मौरिस को दो-दो सफलता मिलीं. शाहबाज नदीम के हिस्से एक विकेट आया.

 

 

मॉरिस बने नरेन के 100वें शिकार

12वें ओवर में अपना दूसरा ओवर लेकर आए नरेन ने तीसरी गेंद पर क्रिस मॉरिस को बोल्ड कर आईपीएल में अपना 100वां विकेट लिया. नरेन 100 विकेट लेने वाले पहले विदेशी स्पिनर बने. दो गेंद बाद उन्होंने विजय शंकर को भी पवेलियन भेज दिया. शमी(7) नरेन के तीसरे शिकार बने.

 

पंत-मैक्सवेल के साथ दिल्ली की उम्मीद खत्म

दिल्ली की आखिरी उम्मीद ग्लेन मैक्सवेल 22 गेंद पर 47 रनों की तूफानी पारी खेलने के बाद कुलदीप यादव की गेंद पर रॉबिन उथप्पा के हाथों लपके गए. मैक्सवेल जब आउट हुए तब दिल्ली का स्कोर 6 विकेट पर 113 रन था.

एक रन बनाने के बाद राहुल टेवटिया कुर्रान की गेंद पर रसेल को कैच थमा कर चलते बने. 9.3 ओवर में 97 रनों पर दिल्ली के आधे बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. अकेले ग्लेन मैक्सवेल मैदान पर डटे रहे.

दिल्ली की बड़ी उम्मीद ऋषभ पंत से थी लेकिन पंत 26 गेंद में 43 रनों की पारी खेलने के बाद कुलदीप यादव की गेंद पर चावला के हाथों लपके गए. अपनी तेज पारी में पंत ने सात चौके और एक छक्का लगाया.

पावरप्ले
शुरुआती तीन ओवर में तीन बल्लेबाजों को खोने के बाद दिल्ली ने संभलते हुआ पारी आगे बढ़ाई.हालाकि इस बीच ऋषभ पंत ने अपना बल्ला खोलकर रखा और पावरप्ले में टीम का स्कोर 56 तक पहुंचाया.

दिल्ली की खराब शुरुआत
तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर 19 साल के शिवम मावी ने अपनी तेज गेंद से कप्तान गौतम गंभीर को चौंका दिया. गंभीर गेंद को विकेट पर खेल कर बोल्ड हो गए. गंभीर के बल्ले से 8 रन आए. 24 रन पर दिल्ली ने अपने तीन बड़े विकेट गंवा दिए.

छह गेंद बाद बल्लेबाजी में धमाल मचाने वाले रसेल ने श्रेयस अय्यक को स्लिप में राणा के हाथों कैच करा कर दिल्ली को दूसरा झटका दिया. अय्यर सिर्फ 4 रन ही बना सके.

केकेआर ने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर ही दिल्ली को बड़ा झटका दिया. 201 के विशाल लक्ष्य को हासिल करने उतरी जेसन रॉय और गौतम गंभीर की जोड़ी पहले विकेट के लिए चार रन ही जोड़ पाए. पीयूष चावला ने ओवर की पांचवीं गेंद पर राय को कप्तान कार्तिक के हाथों स्टंप कराया.

KKR vs DD: दिल्ली को 71 रनों से रौंदते हुए केकेआर ने दर्ज की दूसरी जीत

 

केकेआर की पारी

प्रचंड़ फॉर्म में चल रहे शक्तिशाली आंद्रे रसैल(41) और नीतीश राणा( 35 गेंद पर 59 रन) की अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स के सामने जीत के लिए 201 रनों का लक्ष्य रखा है. टॉप ऑर्डर के जल्द आउट होने बाद केकेआर के कम स्कोर पर सीमित रहने की संभावना बढ़ती जा रही थी लेकिन कप्तान दिनेश कार्तिक के आउट होने के बाद मैदान पर आए रसैल ने 12 गेंद में ही कोहराम मचा दिया. एक समय टीम 230 के करीब पहुंचती दिख रही थी लेकिन अंत में टीम में टीम 9 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी

मोहम्मद शमी रसेल के खास शिकार बने. उन्होंने अपनी 11 गेंद की पारी में 6 छक्के लगाए और राणा के साथ 22 गेंद पर 61 रनों की तेज साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. दिल्ली के लिए राहुल तेवतिया ने तीन विकेट लिए. यह तीनों विकेट उन्होंने आखिरी ओवर में लिए. ट्रेंट बोल्ट, क्रिस मौरिस को दो-दो सफलता मिलीं. शाहबाज नदीम के हिस्से एक विकेट आया.

राणा ने 30 गेंद पर सीजन का पहला अर्द्धशतक लगाया. अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और चार बेहतरीन छक्के लगाए.

89 रन पर क्रिस लिन के शमी की गेंद पर आउट होने के बाद केकेआर को बड़े स्कोर की उम्मीद कप्तान दिनेश कार्तिक से थी लेकिन कार्तिक 10 गेंद पर 19 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गए. उन्हें क्रिस मॉरिस ने आउट किया. आउट होने से पहले कार्तिक ने आईपीएल करियर के 3000 रन पूरे कर लिए. उन्हें इस मुकाम पर पहुंचने के लिए सात रनों की जरूरत थी.

उथप्पा की तेज पारी का अंत

दूसरे ओवर में 18 रन खाने के बाद नदीम ने शानदार वापसी करते हुए 19 गेंद पर तेज 35 रनों की पारी खेलने वाले उथप्पा को पवेलियन की राह दिखा दी. अपनी पारी में उन्होंने 2 चौके और तीन छक्के लगाए. दूसरे विकेट के लिए उथप्पा ने लिन के साथ 55 रनों की साझेदारी की. स्कोर 62 पर 2 

पावरप्ले -
पावरप्ले के आखिरी ओवर में शहबाज नदीम रॉबिन उथप्पा के निशान पर आए और उन्होंने दो छक्का और एक चौके की मदद से कुल 18 रन बनाए. इससे पहले ट्रेंट बोल्ट के तीसरे ओवर से लिन और उथप्पा ने 13 रन बटोरे थे. पावरप्ले खत्म होने के बाद केकेआर 50 पर 1. उथप्पा 26 और लिन 23 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

गेंदबाजी में दिल्ली ने शानदार शुरुआत की ट्रेंट बोल्ड ने क्रिस लीन को पहले ओवर में एक भी रन नहीं बनाने दिया. इसका फायदा उन्हें अपने दूसरे ओवर में मिला. सलामी बल्लेबाजी के लिए आए सुनील नरेन 1 रन बनाकर मैक्सवेल के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए.

टॉस रिपोर्ट -

सात साल में दो बार टीम को चैंपियन बनाने के बाद गौतम गंभीर आईपीएल के 11वें सीजन में पहली बार कोलकाता आए लेकिन बदली हुई टीम के साथ. मुंबई इंडिंयस के खिलाफ हाई स्कोर मुकाबले में पहली जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स के हौसले बुलंद हैं. उनका सामना इडेन गार्डन्स पर कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ है जिन्होंने शुरुआत तो जीत के साथ की लेकिन पिछले दोनों मुकाबले में टीम को हार मिली.

मैदान पर गंभीर की टीम का पलड़ा भारी रहने की संभावना है भले ही केकेआर के खिलाफ उसका रिकॉर्ड 8-12 है. गंभीर 2011 से 2017 तक केकेआर से जुड़े रहे और वह परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं. वह अपनी पूर्व टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे जिसने उसे रिटेन नहीं किया.

केकेआर के बल्लेबाज अभी तक जलवा नहीं दिखा पाए हैं. कार्तिक को उप कप्तान रोबिन उथप्पा से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी जो अब तक तीन मैचों में 13, 29 और तीन रन ही बना पाए हैं. कार्तिक को खुद भी प्रभाव छोड़ने की जरूरत है.

इडेन गार्डन पर सात साल बाद विरोध टीम के कप्तान के रूप में उतरे गंभीर ने कहा कि यहां आना काफी भावुक करने जैसा है. कोलकाता के फैन्स भारत के सबसे वफादार फैन्स हैं.

टॉस - दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

बदलाव - दोनों ही टीम में अपने प्लेइंग इलेवन में एक-एक बदलाव किए हैं. कोलकाता ने मिचेल जॉनसन की जगह टॉम कुर्रन को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया है तो वहीं दिल्ली के लिए क्रिस मॉरिस वापसी कर रहे हैं. उन्हें किस्चन की जगह टीम में शामिल किया गया है.

केकेआर की टीम - दिनेश कार्तिक (कप्तान/विकेटकीपर), आंद्रे रसैल, क्रिस लिन, शुभमन गिल, शिवम मावी, रोबिन उथप्पा, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नितीश राणा, टॉम कुर्रन.


दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम - गौतम गंभीर, जेसन राय, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, ग्लेन मैक्सवेल, विजय शंकर, क्रिस मॉरिस, राहुल टावेटिया, शाहबाज नदीम, ट्रेंट बोल्ट, मोहम्मद शमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget