एक्सप्लोरर

KXIP vs RCB: आरसीबी की धमाकेदार गेंदबाजी, 88 पर ढेर हुआ पंजाब

प्ले ऑफ की उम्मीदों के बीच उमेश यादव की अगुआई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर ने किंग्स इलेवन पंजाब को 88 रन पर ढेर कर दिया. यह आईपीएल के 11वें सीजन में किसी भी टीम का लोएस्ट स्कोर है.

उमेश ने चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट चटकाए. युजवेंद्र चहल (दो ओवर में छह रन पर एक विकेट), कोलिन डि ग्रैंडहोम (दो ओवर में आठ रन पर एक विकेट), मोहम्मद सिराज (तीन ओवर में 17 रन पर एक विकेट) और मोईन अली (2.1 ओवर में 13 रन पर एक विकेट) ने भी उम्दा गेंदबाजी की जिससे पंजाब की टीम 15 .1 ओवर में ही सिमट गई. पंजाब के तीन बल्लेबाज रन आउट भी हुए.

पंजाब का कोई बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया. टीम की ओर से एरोन फिंच ने सर्वाधिक 26 रन बनाए. उनके अलावा सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (21) और क्रिस गेल (18) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए.

आरसीबी के कप्तान कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद उमेश ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. उमेश के पहले ओवर में ही गेल भाग्यशाली रहे जब विकेटकीपर पार्थिव पटेल उनका कैच लपकने में नाकाम रहे.

राहुल ने उमेश और टिम साउथी पर छक्के जड़े लेकिन इसके बावजूद टीम तीन ओवर में 14 रन ही बना सकी.

गेल ने चौथे ओवर में साउथी पर तीन चौकों के साथ तेवर दिखाए. राहुल ने उमेश पर एक और छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर बाउंड्री में डि ग्रैंडहोम ने उनका शानदार कैच लपका. उन्होंने 15 गेंद में तीन छक्कों की मदद से 21 रन बनाए.

गेल भी इसी ओवर में उमेश की गेंद को हवा में लहराकर मिडविकेट बाउंड्री पर मोहम्मद सिराज को कैच दे बैठे जिससे टीम का स्कोर दो विकेट पर 41 रन हो गया. गेल ने 14 गेंद में 18 रन की पारी खेली.

सिराज ने करूण नायर को अगले ओवर में स्लिप में कोहली के हाथों कैच करा पंजाब को तीसरा झटका दिया.

पंजाब की टीम ने पावर प्ले में तीन विकेट पर 47 रन बनाए. अगले ओवर में युजवेंद्र चहल ने सीधी गेंद पर मार्कस स्टोइनिस (02) को बोल्ड करके पंजाब का स्कोर चार विकेट पर 50 रन किया. पंजाब की टीम ने इस बीच 15 गेंद में नौ रन जोड़कर चार विकेट गंवाए.

एरोन फिंच ने सिराज पर छक्का जड़ा लेकिन डि ग्रैंडहोम ने मयंक अग्रवाल (02) को विकेट के पीछे कैच करा दिया. फिंच ने मोईन अली का स्वागत छक्के के साथ किया लेकिन इसी ओवर में कोहली को कैच दे बैठे. अगली गेंद पर कप्तान रविचंद्रन अश्विन भी रन आउट हो गए.

उमेश ने एंड्रयू टाइ (00) को विकेटकीपर पार्थिव के हाथों कैच कराके टीम का स्कोर आठ विकेट पर 79 किया. मोहित शर्मा (03) और अंकित राजपूत (01) के रन आउट होने के साथ पंजाब की पारी का अंत हुआ. टीम ने अंतिम पांच विकेट सिर्फ 10 रन जोड़कर गंवाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget