एक्सप्लोरर

IPL 2018: उथप्पा की चुनौती, किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है

उथप्पा ने का कि अब क्रिकेट ‘ पावर गेम ’ की ओर अधिक झुक रहा है जिसके कारण हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट से शानदार जीत दर्ज करने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के हौसले काफी बुलंद हैं और टीम के आक्रामक बल्लेबाज रोबिन उथप्पा का मानना है कि मैदान पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. उथप्पा ने का कि अब क्रिकेट ‘ पावर गेम ’ की ओर अधिक झुक रहा है जिसके कारण हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. उथप्पा की 36 गेंद में 48 रन की पारी की बदौलत केकेआर ने बुधवार रात राजस्थान रॉयल्स के आठ विकेट पर 160 रन के स्कोर के जवाब में सात विकेट से आसान जीत दर्ज की.

पावर गेम बना क्रिकेट

उन्होंने कहा , ‘‘खेल में काफी बदलाव आए हैं. ऐसा लगता है कि अब किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. मुझे लगता है कि क्रिकेट पावर गेम की ओर जा रहा है इसलिए लक्ष्य का पीछा करना अच्छा विकल्प है.’’

केकेआर ने पांच मैचों में से तीन में जीत दर्ज की है और उथप्पा ने कहा कि वह टूर्नामेंट में केकेआर की प्रगति से संतुष्ट हैं.

नीतीश राणा टीम के मजबूत स्तंभ

उन्होंने कहा , ‘‘हम जिस स्थिति में हैं, हमें उसकी खुशी है. हम टॉप पर हैं और भले ही हमने एक मैच ज्यादा खेला हो लेकिन हमने अच्छा क्रिकेट खेला है. यह महत्वपूर्ण है कि हम सही समय पर अपने खेल को टॉप पर ले जाएं.’’

मिडिल ऑर्डर में उपयोगी योगदान देने के बाद उथप्पा अपनी बल्लेबाजी फॉर्म से भी खुश हैं. उन्होंने मैन ऑफ द मैच नितीश राणा की भी तारीफ की जो अब तक पांच मैचों में 162 रन बना चुके हैं.

अपनी बल्लेबाजी से रहाणे निराश

रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने केकेआर के खिलाफ बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाने के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराया.

उन्होंने कहा , ‘‘मुझे लगता है कि दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच की तुलना में यह अलग विकेट था. यह धीमा था और गेंद नीची रह रही थी. मुझे लगता है कि यह मेरी जिम्मेदारी थी कि मैं पारी को आगे बढ़ाऊं. ’’

रहाणे ने कहा , ‘‘धीमी शुरुआत से उबरना मुश्किल होता है क्योंकि टी 20 एक या दो बड़े ओवरों का खेल है. मैं दूसरे छोर पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था और 14 वें या 15 वें ओवर तक खेलना चाहता था.’’

रहाणे ने कहा कि हार के लिए उनके गेंदबाज जिम्मेदार नहीं हैं और तीनों मैचों में उनके गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोहली की फिफ्टी, पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत; 5 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
कोहली की फिफ्टी, पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत; 5 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
IND vs NZ 1st ODI Live Score: नमन धीर ने लगाया विजयी चौका, 5 विकेट से जीता भारत; सीरीज में बनाए 1-0 की बढ़त
Live: नमन धीर ने लगाया विजयी चौका, 5 विकेट से जीता भारत; सीरीज में बनाए 1-0 की बढ़त
विराट कोहली ने बनाया ऐसा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', अगले 100 साल भी नहीं टूट पाएगा
विराट कोहली ने बनाया ऐसा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', अगले 100 साल भी नहीं टूट पाएगा
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Amazon Rainforest: क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
Embed widget