एक्सप्लोरर

KXIP vs CSK: बेकार गई कप्तान धोनी की पारी, सीजन-11 में सीएसके को मिली पहली हार

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की शानदार 79 रनों पारी के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग 11वें जीत की हैट्रिक नहीं लगा पाई. किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपने तीसरे मैच में सीएसके की टीम चार रनों से हार गई.

मोहाली: कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की शानदार 79 रनों पारी के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग 11वें जीत की हैट्रिक नहीं लगा पाई. किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपने तीसरे मैच में सीएसके की टीम चार रनों से हार गई. पंजाब ने चेन्नई को अपने घर में इस सीजन में हार का पहला स्वाद चखाया. इससे पहले चेन्नई ने अब तक अपने दोनों मैच जीते थे.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने सात विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवरों में 197 रन बनाए, जिसे चेन्नई हासिल नहीं कर पाई और 193 रन ही बना सकी.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर बल्लेबाज शेन वॉटसन (11) और मुरली विजय (12) टीम को अच्छी शुरूआत नहीं दे पाए.

चेन्नई का पहला विकेट 17 के ही कुल स्कोर पर गिरा. वॉटसन को मोहित शर्मा ने बरिंदर सरन के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेजा. इसके बाद एंड्रयू टाय ने विजय को पिच पर टिकने का मौका नहीं दिया. वह भी बरिंदर के हाथों लपके गए.

विजय के पवेलियन लौटने के बाद टीम की पारी संभालने उतरे सैम बिलिंग्स (9) और अंबाती रायडू (49) ने तीसरे विकेट के लिए 17 ही रन जोड़े थे कि यहां पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने बिलिंग्स को एलबीडबल्यू आउट कर चेन्नई को तीसरा झटका दिया.

आईपीएल के इस सीजन में अब तक खेले गए अपने दोनों मैच जीतने वाली चेन्नई पर पहली हार का साया मंडरा रहा था. यहां कप्तान धोनी ने अंबाती के साथ 57 रनों की शानदार अर्द्धशतकीय साझेदारी कर टीम को 100 के आंकड़े के पार पहुंचाया. दोनो ने अच्छी लय हासिल कर ली थी, लेकिन यहां अश्विन एक बार फिर चेन्नई की परेशानी बनकर खड़े हो गए.

अश्विन ने 113 के कुलयोग पर अंबाती को रन आउट कर पवेलियन भेज दिया. वह अपना अर्द्धशतक पूरा करने से केवल एक रन दूर रह गए. उन्होंने 35 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया.

एक बार फिर चेन्नई पर दबाव बन गया. उसे जीत के लिए अब भी 85 रनों की जरूरत थी और टीम के पास केवल 36 गेंदें बाकी थी.

अंबाती के पवेलियन लौटने के बाद रवींद्र जड़ेजा (19) धोनी के साथ पिच पर टीम की पारी को आगे बढ़ाने उतरे. जड़ेजा अपने बल्ले से रन नहीं निकाल पा रहे थे और ऐसे में चेन्नई हार का मुहाने पर आ खड़ी थी. उसके पास 24 गेंदें बाकी थी और उसे अब भी जीत के लिए 67 रनों की जरुरत थी. ऐसे में दोनों बल्लेबाजों को एक चौके और छक्के लगाने जरूरी थे.

चेन्नई को यहां एंड्रयू ने एक और झटका दिया. उन्होंने जड़ेजा को अश्विन के हाथों कैच आउट कर पांचवां विकेट गिराया. यहां से चेन्नई के लिए टीम में वापसी नामुमकिन थी और इस कारण उसे चार रनों से हार का सामन करना पड़ा. चेन्नई की टीम 193 रन ही बना पाई.

इससे पहले, विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (63) के बेहतरीन अर्द्धशतक और लोकेश राहुल (37) तथा मयंक अग्रवाल (30) की उपयोगी पारियों की मदद से किंग्स इलेवन पंजाब ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सात विकेट पर 197 रन का मजबूत स्कोर बनाया था.

इस पारी में चेन्नई की तरफ से ताहिर ने 34 रन पर दो विकेट, ठाकुर ने 33 रन पर दो विकेट, हरभजन सिंह ने 41 रन पर एक विकेट, शेन वाटसन ने 15 रन पर एक विकेट और ब्रावो ने 37 रन पर एक विकेट हासिल किया.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget