एक्सप्लोरर

CSKvDD: दिल्ली ने 34 रनों से जीत के साथ किया चेन्नई का काम खराब

दिल्ली के फिरोज़शाह कोटला मैदान में दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने फैंस को एक आखिरी बार खुशी का मौका दिया.

नई दिल्ली: दिल्ली के फिरोज़शाह कोटला मैदान में दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने फैंस को एक आखिरी बार खुशी का मौका दिया. आईपीएल सीज़न 11 में अपने घरेलू मैदान पर आखिरी मुकाबला खेल रही दिल्ली की टीम ने सीज़न की स्टार टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 34 रनों कड़ी शिकस्त दे डाली.

प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी दिल्ली डेयरडेविल्स ने शुक्रवार को चेन्नई की मुश्किलें भी बढ़ा दी. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में संघर्ष के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 162 रनों का सम्माजनक स्कोर खड़ा किया था, लेकिन चेन्नई इस आसान से लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और पूरे ओवर खेलने के बाद छह विकेट पर 128 रन ही बना सकी.

इस जीत से दिल्ली को कोई फायदा तो नहीं हुआ है, लेकिन उसने चेन्नई को अंकतालिका में पहले स्थान पर जाने से जरूर रोक दिया. चेन्नई इस समय दूसरे स्थान पर है. यह चेन्नई की इस सीजन में पांचवीं हार और दिल्ली की चौथी जीत है.

चेन्नई के लिए इनफॉर्म बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने 50 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने सिर्फ 29 गेंदें ली, जिनमें चार छक्के और चार चौके लगाए.

लक्ष्य को देखते हुए रायुडू ने शेन वाटसन (14) के साथ मिलकर टीम को धीमी ही सही, लेकिन सधी हुई शुरूआत दी, लेकिन टीम का मध्यक्रम और निचला क्रम पूरी तरह से बिखर गया.

दोनों ने पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े. वाटसन को अमित मिश्रा ने ट्रैंट बाउल्ट के हाथों कैच कराया. रायुडू ने 10वें ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया. वह इसी ओवर की आखिरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल के हाथों लपके गए. 70 के कुल योग पर उनका विकेट हर्षल पटेल ने गिराया. सुरेश रैना 18 गेंदों में सिर्फ 15 रन ही बना सके और संदीप लामिछाने की गेंद पर विजय शंकर को डीप मिडविकेट पर आसान सा कैच दे बैठे.

सैम बिलिंग्स (1) को मिश्रा ने अपना दूसरा शिकार बनाया और 93 के कुल स्कोर पर उन्हें अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया. 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर बिलिंग्स आउट हुए. चार विकेट खो चुकी चेन्नई को जीत दिलाने की जिम्मेदारी कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पर थी, लेकिन इस मैच में धौनी का बल्ला भी शांत रहा. 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान पवेलियन लौट लिए. धोनी ने इस सीज़न के बिल्कुल उलट 23 गेंदों में 17 रन बनाए. जिसमें सिर्फ एक चौका शामिल था. 

18वें की आखिरी गेंद पर धोनी ने टीम को जीत दिलाने के लिए एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन यहां पर धोनी का सबसे कामयाब और पसंदीदा हेलीकॉप्टर शॉट भी फेल हो गया. धोनी की इस नाकाम कोशिश के बाद चेन्नई की उम्मीदें भी धवस्त हो गईं. 

देखें वीडियो:

इसके बाद ड्वायन ब्रावो एक रन बना सके. रवींद्र जडेजा 18 गेंदों में दो छक्के मारकर 27 रनों पर नाबाद रहे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके.

इससे पहले, हर्षल पटेल (नाबाद 36), विजय शंकर (नाबाद 36) की संघर्षपूर्ण पारियों के दम पर दिल्ली सम्माजनक स्कोर खड़ा करने में सफल रही.

मेजबान टीम के लिए यह स्कोर भी मुश्किल लग रहा था लेकिन हर्षल ने तीन और शंकर ने एक छक्के की मदद से 26 रन बटोर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर प्रदान किया.

हर्षल ने 16 गेंदों में चार छक्के और एक चौका लगाया. वहीं शंकर ने 28 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाए. दोनों ने छठे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी कर टीम को कम स्कोर तक सीमित रहने से बचाया.

दिल्ली को अच्छी शुरूआत की जरूरत थी लेकिन वो उसे मिली नहीं. युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (17) बड़ा शॉट खलेने की कोशिशि में दीपक चहर की गेंद पर शार्दूल ठाकुर के हाथों लपके गए. उनका विकेट 24 रनों के कुल स्कोर पर गिरा.

इसके बाद दिल्ली की उम्मीद ऋषभ पंत ने मैदान पर कदम रखा. चेन्नई की नपी तुली गेंदबाजी ने हालांकि पंत को हाथ खोलने के ज्यादा मौके नहीं दिए. छह ओवर में दिल्ली ने 39 रन बनाए थे. उसे 50 का आंकड़ा छूने के लिए 7.4 ओवरों तक इंतजार करना पड़ा. अय्यर ने पंत के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की.

अय्यर लुंगी नगिदी की गेंद पर हटकर शॉट खेलने के प्रयास में 78 के कुल स्कोर पर बोल्ड हो गए. इसी ओवर में पंत भी पवेलियन लौट लिए. नगिदी की गेंद उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर थर्डमैन पर खड़े ब्रावो के हाथों में गई जिसे लपकने में उन्होंने कोई गलती नहीं की. पंत का विकेट 81 के कुल स्कोर पर गिरा. पंत ने 26 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल थे.

यहां से दिल्ली की हालत खराब होती चली गई. मैक्सवेल (5) का बल्ला एक बार फिर शांत रहा और जडेजा ने उन्हें अपनी एक शानदार गेंद पर बोल्ड कर दिया. वह 94 के कुल स्कोर पर आउट हुए.

पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा बल्लेबाज अभिषेक इस मैच में सिर्फ दो रन ही बना सके और 97 के कुल स्कोर पर ठाकुर की गेंद पर हरभजन सिंह के हाथों लपके गए. आउट होने से एक गेंद पहले ही रैना ने अभिषेक को जीवनदान दिया था जिसका वो फायदा नहीं उठा पाए.

यहां से शंकर और हर्षल ने टीम को संभाला और सम्मानजनक स्कोर प्रदान किया. दोनों ने आखिरी ओवर में 26 रन बटोरे. हर्षल ने आखिरी ओवर में तीन और शंकर ने एक छक्का लगाया.

चेन्नई के लिए नगिदी ने दो विकेट लिए. जडेजा, ठाकुर और चहर को एक-एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET-UG Protest: 'उन्हें दबाइए मत...,' संजय मांजरेकर ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन
NEET-UG Protest: 'उन्हें दबाइए मत...,' संजय मांजरेकर ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन
क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?
क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Vaibhav Sooryavanshi Celebration: ऐतिहासिक फिफ्टी लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने बनाया A, जानिए इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह
ऐतिहासिक फिफ्टी लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने बनाया A, जानिए इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, 26 दिन पहले किन मुद्दों से शुरू हुआ, कौन से 3 आश्वासन पर खत्म?
सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, 26 दिन पहले किन मुद्दों से शुरू हुआ, कौन से 3 आश्वासन पर खत्म?
Bihar Protest Live: प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget