एक्सप्लोरर

रायुडू की शतकीय पारी देख धोनी हुए हैरान,जमकर कर दी तारीफ

सीएसके की इस जीत में सलामी बल्लेबाज अंबाटी रायुडू को सबसे बड़ा योगदान रहा. उन्होंने नाबाद शतकीय पारी खेल टीम को एक ओवर पहले ही जीत दिला दी.

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में रविवार को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने सीजन में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाली टीम समराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया. सीएसके की इस जीत में सलामी बल्लेबाज अंबाटी रायुडू को सबसे बड़ा योगदान रहा. उन्होंने नाबाद शतकीय पारी खेल टीम को एक ओवर पहले ही जीत दिला दी.

रायुडू की इस पारी से कप्तान महेंद्र सिंह धोनी काफी खुश दिखे और मैच के बाद उनकी जमकर तारीफ की. मैन ऑफ द मैच अंबाती रायुडू की तरीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वह तेज गेंदबाजों और स्पिनरों के खिलाफ समान रूप से रन बना सकते हैं.

रायुडू ने 62 गेंद की पारी में सात छक्के और इतने ही चौके लगाए.

टीम की जीत के बाद धोनी ने कहा , ‘‘आईपीएल शुरू होने से पहले मुझे रायुडू के लिए जगह बनानी पड़ी, क्योंकि वह ऐसे खिलाड़ी है जिसकी प्रतिभा का मैं लोहा मानता हूं. वह तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों को अच्छी तरह से खेल सकते हैं. ज्यादातर टीमें सलामी बल्लेबाज पर दबाव बनाने के लिए स्पिन गेंदबाजी का सहारा लेती हैं. वह ( रायुडू ) बड़े शॉट खेलने वाले खिलाड़ी की तरह नहीं दिखते है, लेकिन वह जब भी बड़ा शॉट खेलते है तो गेंद मैदान के बाहर जाती है.’’

धोनी इस बात से हालांकि आश्चर्यचकित थे कि चेन्नई की बल्लेबाजी के समय गेंद स्विंग नहीं कर रहीं थी जैसा उनकी टीम की गेंदबाजी के समय हो रहा था.

उन्होंने कहा , ‘‘मुझे लगा था कि दूसरी पारी में गेंद ज्यादा स्विंग करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. यह आश्चर्यचकित करने वाला था. हमें अच्छी शुरूआत मिली. वाटसन और रायुडू को जब भी मौका मिला उन्होंने गेंद को सीमा के पार पहुंचाया, नहीं तो हैदराबाद के खिलाफ 180 रन के लक्ष्य का पीछा करना काफी मुश्किल होता.’’

रायुडू ने कहा कि वह अपने खेल का लुत्फ उठा रहे है.

उन्होंने कहा , ‘‘टी 20 में बल्लेबाजी करने के लिए यह अच्छी जगह (सलामी बल्लेबाजी) है. मैं अभी इसका लुत्फ उठा रहा हूं. इसका (अच्छी बल्लेबाजी का) कोई रहस्य नहीं है. मैं पारी शुरू करने के लिए तैयार था. अगर आप चार दिवसीय क्रिकेट में अच्छ खेलते हैं, तो आप किसी भी जगह पर बल्लेबाजी कर सकते हैं.’’

उन्होंने कहा , ‘‘मैं भारतीय टीम में वापसी करने पर वाकई खुश हूं, उम्मीद है कि मैं वहां अच्छा प्रदर्शन करूंगा.’’

सीनियर सलामी बल्लेबाज शेन वाटसन के साथ बल्लेबाजी करने के बारे में पूछे जाने पर रायुडू ने कहा , ‘‘हम दोनों खुद का साथ दे रहे हैं और बहुत अच्छी तरह से बात कर रहे हैं. वह मेरे लिए बहुत मददगार हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kuldeep Vanshika Marriage: एक-दूजे के हुए कुलदीप और वंशिका, शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
एक-दूजे के हुए कुलदीप और वंशिका, शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
रन आउट विवाद में दोषी पाए गए सलमान आगा, ICC के एक फैसले ने अक्ल ठिकाने लगा दी
रन आउट विवाद में दोषी पाए गए सलमान आगा, ICC के एक फैसले ने अक्ल ठिकाने लगा दी
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget