एक्सप्लोरर

IPL 2017: 14 मैचों में 641 रन बनाने वाले डेविड वॉर्नर के पास ही रहेगी ऑरेंज कैप

IPL 2017: 14 मैचों में 641 रन बनाने वाले डेविड वॉर्नर के पास ही रहेगी ऑरेंज कैप
सौजन्य: IPL (BCCI)
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की डिफेंडिंग चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस बार फाइनल में भले ही न पहुंच पाई हो लेकिन उसके कप्तान फाइनल के बाद भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर ऑरेंज कैप अपने पास ही रखेंगे. आईपीएल के फाइनल में मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट की टीमें रविवार को खिताबी मुकाबला खेलेंगी. वॉर्नर ने इस आईपीएल में 14 मैचों में 58.27 की औसत से 641 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं. इस सीज़न में उनका स्ट्राइक रेट 141.81 का रहा है. फाइनल में पहुंची टीमों का कोई भी बल्लेबाज वॉर्नर के स्कोर के करीब नहीं है. लीग के इस सीज़न में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में पुणे के कप्तान स्टीवन स्मिथ पांचवें स्थान पर हैं. स्मिथ के अभी तक 14 मैचों में 38.27 की औसत से 421 रन हैं. उन्हें अगर वॉर्नर की बराबरी भी करनी है तो फाइनल में 220 रन बनाने होंगे, जो टी-20 के लिहाज से नामुमकिन लगता है. स्मिथ से पहले जो तीन बल्लेबाज हैं उनमें कोलकाता नाइट राइडर्स के गौतम गंभीर (498), हैदराबाद के शिखर धवन (479) और गुजरात लायंस के सुरेश रैना (442) हैं उनकी टीमें फाइनल में नहीं पहुंची हैं. वहीं मुंबई की तरफ से इस सीज़न में सबसे ज्यादा रन उसके सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने बनाए हैं. पटेल ने 15 मैचों में 26.06 की औसत से 391 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं. रनों के लिहाज से पटेल, वॉर्नर से 250 रन पीछे हैं. इस स्थिति में वॉर्नर की बराबरी करने वाला बल्लेबाज दूर-दूर तक नजर नहीं आता, लिहाजा ऑरेंज कैप वॉर्नर के पास ही रहने की पूरी-पूरी संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं? CSK से आ गया जवाब
IPL 2027 में एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं? CSK से आ गया जवाब
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
AUS ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का घमंड, पहले टेस्ट में चैंपियन अफ्रीका को चटाई धूल
AUS ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का घमंड, पहले टेस्ट में चैंपियन अफ्रीका को चटाई धूल
'18 साल से पिच मेरा घर...', 37 की उम्र में विराट कोहली की नई शुरुआत; चौंक गए फैंस
'18 साल से पिच मेरा घर...', 37 की उम्र में विराट कोहली की नई शुरुआत

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget