एक्सप्लोरर

अपने पहले मैच को यादगार बनाना चाहते हैं नाथू सिंह

अपने पहले मैच को यादगार बनाना चाहते हैं नाथू सिंह

(फोटो क्रेडिट: ट्विटर नाथू सिंह)

कोलकाता: विराट कोहली की आक्रामकता और भारतीय तेज गेंदबाजी टीम की सलाह उभरती युवा प्रतिभा नाथू सिंह को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी 10वें सीजन में प्रेरणा देगी. राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले नाथू को आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात लायंस ने अपनी टीम में शामिल किया है. नाथू चाहते हैं कि लीग में अपने पहले मैच में वह ऐसा प्रदर्शन करें कि कोई उसे कभी भूल न पाए.

नाथू ने कहा, "मैं अपने पदार्पण को विशेष बनाना चाहता हूं. लोगों को मेरा पहला मैच याद रहना चाहिए." उन्होंने कहा, "ऐसा करने के लिए मैं विराट भईया के जैसा जुनून और आक्रामकता दिखाना चाहता हूं साथ ही मैंने ईशांत शर्मा, उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार से टीम के साथ रहते हुए जो कुछ भी सीखा है उसे उपयोग में लेना चाहूंगा." नाथू ऑस्ट्रेलिया सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के साथ थे.

राजस्थान के अनिकेत चौधरी और केरल के बी. थाम्पी, नाथू के अलावा दो ऐसे तेज गेंदबाज हैं जो 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकते हैं. ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इन तीनों को भारतीय टीम के साथ समय बिताने का समय मिला था. इन्हें टीम में बल्लेबाजों को मिशेल स्टार्क, जोस हेजलवुड जैसे गेंदबाजों के खिलाफ तैयार करने की रणनीति से बुलाया गया था.

नाथू ने कहा, "पहले मैं आराम से गेंदबाजी करता था, लेकिन भारतीय टीम और विराट भईया के साथ समय बिताने से मैंने काफी आक्रामकता सीखी है." उन्होंने कहा, "मैंने उनसे यही सीखा है. वह जब भी नेट्स पर बल्लेबाजी करते हैं तो काफी आक्रामक होते हैं. वह हर गेंद पर अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं. वह बल्लेबाज हैं और मैं गेंदबाज हूं."

उन्होंने कहा, "लेकिन मैं इस चीज में उनका अनुकरण करना चाहता हूं. मेरा यकीन मानिए मैं तब से काफी तेज और अच्छी लैंथ से गेंदबाजी कर रहा हूं और वो भी निरंतरता के साथ. उन्हें देखकर मैं काफी प्रभावित हुआ हूं."

नाथू बताते हैं, "ईशांत और उमेश ने भी मुझे उस क्षेत्र में मदद की जहां मुझे जरूरत है. उन्होंने मुझे पिच अच्छे से गेंद पटकने को कहा साथ ही स्विंग के बारे में न सोचने की सलाह दी." पिछले सीजन में नाथू को मुंबई इंडियंस 3.2 करोड़ रुपये की लागात में खरीदा था. लेकिन चोट के कारण नाथू आईपीएल से दूर हो गए थे.

इस बार उन्हें सुरेश रैना की कप्तानी वाली गुजरात ने 50 लाख रुपये की कीमत में खरीदा है.  नाथू ने पहली बार राष्ट्रीय टीम के साथ वक्त बिताने पर कहा, "मैं जल्द ही भारत के लिए खेलना चाहता हूं. मैं शुरुआत में उस प्रक्रिया में अपने आप को ढाल नहीं पाया था."

उन्होंने कहा, "अनिल कुंबले सर ने मुझसे बात की और मुझे बताया कि मुझे कहां काम करने की जरूरत है. संजय बांगर सर ने भी गेंदबाज न होते हुए भी मेरी मदद की. टीम के साथ समय बिताना, ब्रैकफास्ट पर चर्चा करना मेरे लिए अच्छा अनुभव रहा." नाथू के पिता मजदूर हैं और महज आठ हजार रूपये महीने कमाते हैं.

नाथू ने कहा, "विराट भईया प्रोत्साहन देते हैं. वह युवाओं का समर्थन करते हैं और उन्हें बेहद पसंद भी करते हैं. हमें कभी नहीं लगा कि हम बाहर से आए हैं. हमें ऐसा महसूस कराया गया जैसे की हम टीम के ही सदस्य हैं." नाथू ने कहा कि आईपीएल उनके लिए अपने आप को साबित करने का मौका है.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget