एक्सप्लोरर

IPL 11: राजस्थान को हराकर कोलकाता ने दर्ज की तीसरी जीत

रोबिन उथप्पा और सुनील नरेन के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 69 रन की शानदार साझेदारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के एक मुकाबले में राजस्थान रायल्स को सात विकेट से हराकर लीग में अपनी तीसरी जीत दर्ज की.

जयपुर: रोबिन उथप्पा और सुनील नरेन के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 69 रन की शानदार साझेदारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के एक मुकाबले में राजस्थान रायल्स को सात विकेट से हराकर लीग में अपनी तीसरी जीत दर्ज की. राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 160 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जिसे कोलकाता ने 18.5 ओवर में तीन विकेट पर 163 रन बनाकर हासिल कर लिया.

कोलकाता की पांच मैचों में यह तीसरी जीत है जबकि राजस्थान को चार मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है. राजस्थान से मिले 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत खराब रही और टीम ने एक रन के अंदर ही क्रिस लिन (0) का विकेट गंवा दिया. लेकिन इसके बाद उथप्पा और नरेन ने दूसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से निकाला.

कोलकाता के लिए रोबिन उथप्पा ने सर्वाधिक 48 रन बनाए. उन्होंने 36 गेंदों पर 48 रन में छह चौके और दो छक्के लगाए. उथप्पा ने नरेन के अलावा राणा के साथ तीसरे विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी की. राणा और कार्तिक के बीच चौथे विकेट के लिए 61 रन की अविजित साझेदारी कर टीम को तीसरी जीत दिला दी.

सुनील नरेन ने 35, नीतीश राणा ने नाबाद 35 और कप्तान और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने नाबाद 42 रन बनाए. राजस्थान के लिए कृष्णप्पा गौतम ने 23 रन देकर दो विकेट हासिल किया. इससे पहले डी आर्की शार्ट और कप्तान अजिंक्य रहाणे के उपयोगी पारियों की बदौलत राजस्थान रायल्स ने आठ विकेट पर 160 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया.

शॉर्ट ने 43 गेंदों पर 44 रन में पांच चौके और एक छक्का और रहाणे ने 19 गेंदों पर 36 रन में पांच चौके और एक छक्का लगाया. रहाणे और शार्ट ने पहले विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की. शार्ट ने इसके बाद राहुल त्रिपाठी के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी की. त्रिपाठी ने 11 गेंदों पर दो चौकों की बदौलत 15 रन बनाए. जोस बटलर ने 18 गेंदों पर दो चौकों की सहायता से नाबाद 24 रन की उपयोगी पारी खेली. बेन स्टोक्स ने 14 और कृष्णप्पा गौतम ने 12 रन बनाए.

लगातार अंतराल पर विकेट गंवाने के कारण राजस्थान की टीम अपने घर में आठ विकेट पर 160 रन तक पहुंच सकी. राजस्थान ने आखिरी पांच ओवर में 48 रन बटोरे. कोलकाता के लिए नीतीश राणा ने 11 रन पर दो विकेट, टॉम कुरेन ने 19 रन पर दो विकेट हासिल किए. इसके अलावा पीयूष चावला ने 18 रन पर एक विकेट, कुलदीप यादव ने 23 रन पर एक विकेट और शिवम मावी ने 40 रन पर एक विकेट झटके.

कोलकाता के लिए रोबिन उथप्पा ने सर्वाधिक 48 रन बनाए, उन्होंने 36 गेंदों पर 48 रन में छह चौके और दो छक्के लगाए. सुनील नरेन ने 35, नीतीश राणा ने नाबाद 35 और कप्तान और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने नाबाद 42 रन बनाए. राजस्थान के लिए कृष्णप्पा गौतम ने 23 रन देकर दो विकेट हासिल किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री
1317 दिन का सूखा नहीं हुआ खत्म, शतक से चूके बाबर आजम; सेंचुरी के करीब रन आउट
1317 दिन का सूखा नहीं हुआ खत्म, शतक से चूके बाबर आजम; सेंचुरी के करीब रन आउट
Explained: BCCI की पेंशन स्कीम, इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेटरों को कितना मिलेगा पैसा? 
BCCI की पेंशन स्कीम, इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेटरों को कितना मिलेगा पैसा? 
टेस्ट क्रिकेट में कितने भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए 10 हजार रन? लिस्ट में विराट नहीं
टेस्ट क्रिकेट में कितने भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए 10 हजार रन? लिस्ट में विराट नहीं

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget