एक्सप्लोरर

Cricket Story: जब जॉन राइट ने पकड़ लिया वीरेन्द्र सहवाग का कॉलर, कहा- अगर दोबारा...

Virender Sehwag: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच जॉन राइट ने एक बार ड्रेसिंग रूम में वीरेन्द्र सहवाग के कॉलर पकड़ लिए. साथ ही उन्होंने दोबारा कभी ऐसा नहीं करने की सख्त हिदायत दी.

Indian Cricket Team: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के कई किस्से काफी मशहूर हैं. भारतीय क्रिकेटरों के किस्सों ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं. इस फेहरिस्त में एक से बढ़कर एक मजेदार किस्से हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार जॉन राइट ने पूर्व भारतीय ओपनर वीरेन्द्र सहवाग के कॉलर पकड़ लिए थे. दरअसल, यह किस्सा है साल 2002 का... उस वक्त भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड में नेटवेस्ट ट्रॉफी खेल रही थी. इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें खेल रही थीं. वहीं, भारतीय टीम के कप्तान सौरव गांगुली थे.

जब जॉन राइट ने पकड़ लिया वीरेन्द्र सहवाग का कॉलर...

दरअसल, उस वक्त न्यूजीलैंड के जॉन राइट भारतीय क्रिकेट टीम के कोच थे. हालांकि, जॉन राइट अपने शांत स्वाभाव के लिए जाने जाते थे, लेकिन एक बार भारतीय टीम के ओपनर वीरेन्द्र सहवाग पर बुरी तरह भड़क गए थे. वीरेन्द्र सहवाग गलत शॉट खेलकर आउट हो गए. जिसके बाद नजफगढ़ के नवाब ड्रेसिंग रूम पहुंचे. वीरेन्द्र सहवाग के ड्रेसिंग रूम पहुंचने के बाद भारतीय टीम के तत्कालीन कोच जॉन राइट ने सहवाग का कॉलर पकड़ दिया. साथ ही उन्होंने इस दौरान वीरेन्द्र सहवाग को काफी कुछ बोल दिया.

इसके बाद राहुल द्रविड़ के पास गए जॉन राइट...

बहरहाल, भारतीय क्रिकेट टीम के कोच जॉन राइट का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ. इसके बाद जॉन राइट राहुल द्रविड़ के पास गए. जॉन राइट ने राहुल द्रविड़ से कहा कि अगर अब कभी वीरेन्द्र सहवाग इस तरह गलत शॉट खेलकर आउट हुआ तो इसको टीम से बाहर निकाल दूंगा. वहीं, नेटवेस्ट ट्रॉफी 2002 की बात करें तो भारतीय टीम ने सौरव गांगुली की कप्तानी में ट्रॉफी अपने नाम किया था. भारतीय टीम ने फाइनल मैच में इंग्लैंड को हराया था. इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में टीम इंडिया को 322 रन बनाने थे. भारतीय टीम ने युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ के बीच शानदार पार्टनरशिप के बदौलत 8 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया.

ये भी पढ़ें-

एडेन मार्करम के कैप्टन बनने के बाद डेविड मिलर का सनसनीखेज खुलासा, बोले- 'मैं खुद बनना चाहता था टी20 का...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने भारतीयों ने लिए 500 विकेट? लिस्ट हैरान कर देगी
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने भारतीयों ने लिए 500 विकेट? लिस्ट हैरान कर देगी
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
वनडे और टी20 में दुनिया का नंबर-1 बल्लेबाज भारतीय, देखें टेस्ट में बेस्ट कौन?
वनडे और टी20 में दुनिया का नंबर-1 बल्लेबाज भारतीय, देखें टेस्ट में बेस्ट कौन?

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget