एक्सप्लोरर

INDvsWI: कप्तान विराट कोहली के कमाल से 3-1 से सीरीज़ जीता भारत


INDvsWI: कप्तान विराट कोहली के कमाल से 3-1 से सीरीज़ जीता भारत

जमैका: कप्तान विराट कोहली के रिकॉर्ड शतक और गेंदबाज़ों के कमाल से टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराकर 3-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 205 रन बनाए. जिसके जवाब में भारत ने 37वें ओवर में ही दो विकेट खोकर 206 रनों का लक्ष्य छू लिया.


भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान विराट कोहली ने बनाए. उन्होंने शानदार नाबाद शतक लगाते हुए 12 चौको और दो छक्कों की मदद से 115 गेंदों में 111 रन बनाए. वहीं दिनेश कार्तिक ने 52 गेंदो में 4 चौको की मदद से नाबाद 50 रन बनाए. 


206 रनों का पीछा कर रही भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही. भारत को पहले ही ओवर में ओपनर शिखर धवन के रूप में छटका लगा. धवन तीन गेंदो पर चार रन ही बना सके. वहीं रहाणे ने 51 गेंदों में 39 रन बनाए. उस वक्त भारत का स्कोर 84 रन था. इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कोहली और कार्तिक टिक कर खेले और भारत को जीत दिलाई.


सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही कैरेबियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, हालांकि निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 205 रन ही बना सकी. वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद धीमी रही, जो नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज एविन लुइस (9) के सस्ते में आउट होने के बाद फिर तेज नहीं हो सकी.


भारतीय गेंदबाजों ने शुरू से अंत तक कैरेबियाई बल्लेबाजों को बांधे रखा और खुलकर शॉट नहीं लगाने दिए. पूरी कैरेबियाई टीम सिर्फ तीन छक्के लगा सकी और 19 बाउंड्री हासिल कर सकी.


छोटी-छोटी साझेदारियों के बल पर वेस्टइंडीज 30.3 ओवर में सिर्फ चार विकेट गंवाकर 115 के स्कोर तक पहुंच सकी थी. लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट चटकाने शुरू किए. वेस्टइंडीज आखिरी की पांच साझेदारियों में कुल 42 रन जोड़ सकी.


वेस्टइंडीज के लिए ऊपरी क्रम में काइल होप (46) और साई होप (51) ने तथा मध्य क्रम में कप्तान जेसन होल्डर (36) और रोवमैन पॉवेल (31) ने उपयोगी पारियां खेलीं.


भारत के लिए शमी ने 4 और उमेश यादव ने तीन विकेट हासिल किए. हार्दिक पांड्या और केदार जाधव को एक-एक सफलता मिली. रवींद्र जडेजा विकेट तो हासिल नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने 10 ओवरों में एक मेडेन सहित मात्र 27 रन दिए और कैरेबियाई गेंदबाजों को बांधे रखा. कुलदीप यादव ने भी कसी हुई गेंदबाजी की और मात्र 36 रन दिए. 


भारतीय टीम ने 5 मैचों की सीरीज़ के 3 मुकाबले जीते. जबकि वेस्टइंडीज़ ने 1 मैच अपने नाम किया. जबकि ल1 मुकाबला बारिश की भेंज चढ़ गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget