एक्सप्लोरर

INDvsENG: रॉय की शुरूआत और स्टोक्स के तूफान से इंग्लैंड ने बनाए 321 रन

भारतीय क्रिकेट टीम ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने वाले तीसरे एवं अंतिम एकदिवसीय मैच में रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या की बेहतरीन गेंदबाज़ी और मिडिल ओवर्स में रविन्

 


 


 


INDvsENG: रॉय की शुरूआत और स्टोक्स के तूफान से इंग्लैंड ने बनाए 321 रन

नई दिल्ली/कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने वाले तीसरे एवं अंतिम एकदिवसीय मैच में रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या की बेहतरीन गेंदबाज़ी और मिडिल ओवर्स में रविन्द्र जडेजा के 2 विकेटों की मदद से इंग्लैंड की टीम को 321 रनों पर रोक दिया. हालांकि इंग्लैंड की टीम ने जेसन रॉय से मिली अच्छी शुरूआत का फायदा अंतिम ओवरों में उठाया और अंतिम ओवरों में बेन स्टोक्स की धुंआधार पारी की मदद से ये स्कोर बनाया. 


 


इंग्लैंड की टीम ने टॉस हारकर बेहतरीन शुरूआत की और उनके ओपनिंग बल्लेबाज़ जेसन रॉय ने सीरीज़ में लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ा जिसकी मदद से इंग्लैंड की टीम ने पहले विकेट के लिए महत्वपूर्ण 98 रनों की साझेदारी की. 


 


लेकिन 35 के निजी स्कोर पर बिलिंग्स को आउट कर रविन्द्र जडेजा ने इस साझेदारी को तोड़ा. बिलिंग्स के बाद जडेजा ने जेसन रॉय(65) को भी जल्दी ही वापस पवेलियन भेज दिया. इन विकेटों के बाद इंग्लिश कप्तान इओन मॉर्गन और जॉनी बेयरस्टो ने टीम के स्कोर 200 रनों के करीब पहुंचाया. लेकिन पांड्या दूसरे स्पेल में वापसी करते हुए इंग्लिश कप्तान मोर्गन को 43 के स्कोर पर आउट कर दिया. मोर्गन के बाद जोस बटलर भी 11 रन बनाकर पांड्या का दूसरा शिकार बने. 


 


बटलर के आउट होने के बाद बेयरस्टो भी अपना अर्धशतक पूरा कर जल्दी ही पांड्या का तीसरा शिकार बन गए. बेयरस्टो के आउट होने के बाद मोईन अली भी चलते बने जिसके बाद अंतिम ओवरों में बेन स्टोक्स(57) ने क्रिस वोक्स(34) के साथ मिलकर शानदार 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक 321 रनों का स्कोर दिया. 


 


विराट कोहली द्वारा पूर्ण रूप से कप्तानी संभालने के बाद पहली बार एकदिवसीय श्रृंखला खेल रही भारतीय टीम पिछले दो मैचों में जीत हासिल कर 2-0 से अजेय बढ़त बनाए हुए है.


 


आज के मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं. चोटिल एलेक्स हेल्स और जोए रूट के स्थान पर टीम में सैम बिलिंग्स और जॉन बेयरस्टो को शामिल किया गया है.


 


भारत ने भी अपनी टीम में केवल एक बदलाव किया है. टीम में शिखर धवन के स्थान पर अजिंक्य रहाणे को शामिल किया गया है. अब देखना ये होगा कि भारत की पारी में क्या रहाणे, शिखर की जगह मिले मौके को भुनाने में कामयाब हो पाते हैं.




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टैलेंट खराब...', अभिषेक-वैभव पर युवराज सिंह कह गए बहुत बड़ी बात; जानें क्या कहा
'टैलेंट खराब', अभिषेक-वैभव पर युवराज सिंह कह गए बहुत बड़ी बात; जानें क्या कहा
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget