एक्सप्लोरर

INDvsENG: कोयले जलाकर पिच सुखा रहे हैं क्यूरेटर

INDvsENG: कोयले जलाकर पिच सुखा रहे हैं क्यूरेटर

 


 


 


INDvsENG: कोयले जलाकर पिच सुखा रहे हैं क्यूरेटर

चेन्नई: भारत और इंग्लैंड के बीच 16 दिसंबर से होने वाले पांचवें और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के लिए इस्तेमाल होने वाली पिच को सुखाने के लिए यहां क्यूरेटर को जलते हुए कोयले का सहारा लेते देखा गया.


 


सोमवार को शहर में तबाही मचाने वाले तूफान ‘वरदा’ से संपत्ति का काफी नुकसान हुआ और यह प्रतिष्ठित स्टेडियम भी इससे नहीं बच पाया. पिच और आउटफील्ड को हालांकि नुकसान नहीं पहुंचा है. लेकिन बारिश के कारण पिच पर काफी नमी है.


 


यही कारण है कि पिच को सुखाने के लिए जलते हुए कोयले की ट्रे को पिच पर रखने के बेहद पुराने फार्मूले का सहारा लिया जा रहा है. यह नमी सुखाने के लिए परखा हुआ तरीका है और जब टेस्ट मैच की शुरूआत में 48 घंटे से भी कम समय बचा है तब पिच को अधिक से अधिक सुखाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है.


 


बीसीसीआई के दक्षिण क्षेत्र के क्यूरेटर पीआर विश्वनाथन पिच की मौजूदा स्थिति संतुष्ट हैं. विश्वनाथन ने कहा, ‘‘इस मैच के लिए तैयार पिच और आउटफील्ड शानदार हालत में है. यह बराबरी के मौके देने वाला विकेट होगा लेकिन मैं यह नहीं बता सकता कि यह कैसा बर्ताव करेगा.’’ 


 


टीएनसीए के सचिव काशी विश्वनाथन सारे इंतजामों का निरीक्षण कर रहे हैं जबकि संघ चीजों को सही करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि पहली गेंद फेंके जाने से पहले सभी चीजों को ठीक कर दिया जाएगा. टीएनसीए सचिव ने साथ ही कहा कि बेहतर जल निकासी प्रणाली के कारण आउटफील्ड गीला नहीं रहेगा.


 


उन्होंने कहा, ‘‘एक अच्छी चीज स्टेडियम की जल निकासी प्रणाली है जो काफी अच्छी है. यह दुर्भाग्यशाली है कि पवेलियन के दूसरी तरफ अभ्यास पिचें तैयार नहीं की जा सकी हैं क्योंकि यह पूरी तरह से गीली थी. इसलिए कल सुबह टीमों के खिलाड़ी सिर्फ क्षेत्ररक्षण सत्र में हिस्सा ले पाएंगे. इसे लेकर हमें खेद है.’’ उन्होंने साथ ही बताया कि जिन एयर कंडीशनर और स्टेडियम के गेट को नुकसान पहुंचा था उन्हें ठीक कर लिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
Embed widget