एक्सप्लोरर

BAN को मात देकर कोहली बोले, नौ विकेट से जीत की उम्मीद नहीं थी

BAN को मात देकर कोहली बोले, नौ विकेट से जीत की उम्मीद नहीं थी

बर्मिघम: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को बांग्लादेश को मात देकर फाइनल में जगह बनाने वाली मौजूदा विजेता भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उन्हें नौ विकेट से जीत की उम्मीद नहीं थी.

भारत ने इस अहम मैच में बांग्लादेश को नौ विकेट से मात देकर लगातार दूसरी बार फाइनल में प्रवेश किया है.

कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश को निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 264 रनों पर ही सीमित कर दिया और फिर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (नाबाद 123) और कोहली (नाबाद 96) की बेहतरीन पारियों की मदद से इस लक्ष्य को 40.1 ओवरों में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया.

मैच के बाद कोहली ने कहा, "एक और पूर्ण जीत. हम अच्छा मैच चाहते थे जहां टीम संयुक्त रूप से प्रदर्शन करे. हमने नौ विकेट से जीत की उम्मीद नहीं की थी लेकिन, यह हमारे ऊपरी क्रम की खासियत है."

बांग्लादेश ने अपने दो विकेट 31 रनों पर ही गंवा दिए थे. यहां से तमीम इकबाल (70) और मुश्फीकुर रहीम (61) ने टीम को संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए 123 रनों की साझेदारी की थी. लेकिन जैसे ही यह दोनों आउट हुए बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही बांग्लादेश लड़खड़ा गई.

इस जोड़ी को आउट करने में जब भारत के मुख्य गेंदबाज सफल नहीं हो पाए तब कोहली ने पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर केदार जाधव को गेंद थमाई और उन्होंने तमीम और रहीम के विकेट लेकर अपने कप्तान को राहत दी.

जाधव के बारे में कोहली ने कहा, "वह सरप्राइज पैकेज हैं. वह समझदार खिलाड़ी हैं और जानते हैं कि विकेट में क्या है और कहां गेंद डालनी है. अगर वह दोनों आउट नहीं होते तो 300 का स्कोर हो सकता था."

भारत को फाइनल में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ना है. भारत ग्रुप दौर में उसे हरा चुका है.

कोहली ने इस बहुप्रतिक्षित मुकाबले पर कहा, "हम इसे अन्य मैच की तरह ही ले रहे हैं. मैं जानता हूं कि यह बोरिंग है लेकिन यह हमारी मानसिकता है."

इस चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के मध्य क्रम को ज्यादा मौका नहीं मिला है. इस पर कोहली ने कहा, "मध्य क्रम को जब बल्लेबाजी का मौका नहीं मिलता है तो यह चिंता की बात कभी नहीं रही. अभ्यास में सभी गेंद को अच्छे से मार रहे हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget