एक्सप्लोरर

INDvsAUS: पहले तीन वनडे के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, शमी-उमेश की वापसी


INDvsAUS: पहले तीन वनडे के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, शमी-उमेश की वापसीसौजन्य: AFP

नई दिल्ली: एमएसके प्रसाद के नेतृत्व वाली चयन समिति ने आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के बाद आराम दिए गए मोहम्मद शमी और उमेश यादव की टीम इंडिया में एक बार फिर से वापसी हो गई है. जबकि श्रीलंका दौरे पर डेब्यू करने वाले शार्दुल ठाकुर को टीम से बाहर कर दिया गया है.  


श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 खेलने गई भारतीय टीम में कोई भी अन्य बदलाव नहीं किया गया है.  


श्रीलंका दौरे पर वनडे और टी20 खेलने गई भारतीय टीम में शार्दुल ठाकुर को छोड़ भी कोई भी बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ की कप्तानी विराट कोहली के हाथों में है. जबकि ओपनिंग की ज़िम्मेदारी शिखर धवन और रोहित शर्मा के मजबूत कंधो पर है. इन दोनों की तुलना में मौजूदा समय में कोई भी और बल्लेबाज़ ओपनिंग में इनसे बेहतर नहीं दिखता. श्रीलंका के खिलाफ रोहित बेहतरीन फॉर्म में थे उन्होंने 2 शतक लगाकर अपनी लाजवाब फॉर्म का नमूना भी पेश कर दिया था. 


जबकि मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली के अलावा पूर्व कप्तान एमएस धोनी बने हुए हैं. श्रीलंका के खिलाफ मिडिल ऑर्डर में अपने बल्ले से दमदार खेल दिखाने वाले मनीष पांडे को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम में बरकरार रखा गया है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों में 2 अर्धशतक जमाकर अपने बल्ले का दम दिखाया था. उनके अलावा केदार जाधव भी मिडिल ऑर्डर में टीम के साथ बने हुए हैं. 


मौजूदा टीम के सबसे स्टाइलिश और विस्फोटक बल्लेबाज़ हार्दिक पांड्या बतौर ऑल-राउंडर टीम की जिम्मेदारी निभाएंगे. उन्होंने कई मौकों पर अपने बल्ले का दम दिखाया है. 


बल्लेबाज़ी के बाद गेंदबाज़ी की बागडोर मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव पर ही है. मौजूदा समय में ये चारों गेंदबाज़ी किसी भी बल्लेबाज़ी क्रम का गिराने का माददा रखते हैं. जहां भुवनेश्वर कुमार ने श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे में अपने वनडे करियर की बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट चटकाए. वहीं जसप्रीत बुमराह ने भी श्रीलंका के खिलाफ दूसरे और तीसरे वनडे में बेहतरीन गेंबाज़ी की थी.  


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बतौर स्पिनर अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल टीम के साथ बने रहेंगे. मौजूदा श्रीलंका सीरीज़ में दोनों गेंदबाज़ों ने अच्छा प्रदर्शन कर टीम में मिले मौके का पूरा फायदा उठाया था. श्रीलंका दौरे के दौरान चहल ने 4 वनडे और 1 टी20 मैच खेला जिसमें उन्होंने कुल 8 विकेट चटकाए. वहीं अक्षर पटेल ने एक टी20 मैच और 4 वनडे में 6 विकेट चटकाए.  


टीम चयन में कोई भी हैरानी भरा फैसले देखने को नहीं मिला. भारतीय टीम का चयन 2019 में होने वाले विश्वकप की तैयारियों का जायजा लेने के लिहाज़ से भी किया गया. जिसे देखते हुए ये कहा जा सकता है कि इस टीम चयन में प्रदर्शन के साथ फिटनेस ने सबसे अहम रोल अदा किया है. भविष्य को ध्यान में रखते हुए टीम में फिट खिलाड़ियों को ही मौका दिया गया है. 


आर अश्विन और रविन्द्र जडेजा को श्रीलंका के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 3 वनडे की टीम से भी आराम दिया गया है. अश्विन इस समय इंग्लिश काउंटी के लिये डिवीजन दो में वारेस्टरशर के लिये खेल रहे हैं और उनका अनुबंध चार मैचों का है जिसमें से अभी तक दो ही मैच हुए हैं. अश्विन को अब 12 से 15 सितंबर तक लिसेस्टरशर के खिलाफ घरेलू मैच खेलना है और अंतिम मैच 25 से 28 सितंबर तक डरहम के खिलाफ होगा.


पहले तीन वनडे के लिए टीम इंडिया: विराट कोहली(कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, एमएस धोनी, मनीष पांडे, केदार जाधव, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, अजिंक्ये रहाणे, कुलदीप यादव.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
Watch: भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगाया गले, वीडियो पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगाया गले, वीडियो पर मचा बवाल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget