एक्सप्लोरर

BCCI ने वापस ली अपनी शिकायत, तीसरे टेस्ट से पहले बैठक करेंगे विराट और स्मिथ

BCCI ने वापस ली अपनी शिकायत, तीसरे टेस्ट से पहले बैठक करेंगे विराट और स्मिथनई दिल्ली/मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ के खिलाफ आईसीसी में औपचारिक तौर पर दर्ज कराई अपीन शिकायत वापस ले ली है. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेंगलुरू लेट्स के दौरान स्टिव स्मिथ के विकेट को लेकर वाक युद्द छिड़ गया था. जिसके बाद अब बोर्ड शिकायत वापस लेकर मामले को बातचीत कर सुलझाने का निर्णय किया है. 

 


इससे पहले बीसीसीआई द्वारा बेंगलुरू टेस्ट के दौरान डीआरएस लेने को लेकर ड्रेसिंग रूम से संकेत मांगने को लेकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से औपचारिक तौर पर शिकायत दर्ज कराई गई थी. बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी ने स्मिथ और उनके साथ मैदान पर मौजूद दूसरे बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब के खिलाफ आचार संहिता के श्रेणी-2 के उल्लंघन के तहत खेल भावना के विपरीत बर्ताव करने की शिकायत की थी.


 


उल्लेखनीय है कि आईसीसी ने एक दिन पहले ही इस मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली और स्मिथ दोनों ही के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने की घोषणा की थी.


 


आईसीसी के नियमों के मुताबिक जौहरी के पास शिकायत करने के लिए घटना के बाद 48 घंटों का समय था और उन्होंने जल्द ही आईसीसी में अपनी शिकायत दायर लेकिन फिर इसे वापस भी ले लिया. 


 


लेकिन इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख कार्यकारी जेम्स सदरलैंड ने अपने भारतीय समकक्ष राहुल जौहरी से मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में मुद्दे के समाधान के लिए मुलाकात की. जिसमें यह निर्णय किया गया कि दोनों कप्तान रांची में बैठक कर मामले को सुलझाएंगे.


 


बेंगलुरू टेस्ट के चौथे दिन मंगलवार को आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान स्मिथ, उमेश यादव की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए, लेकिन सीधे पवेलियन लौटने या डीआरएस की मांग करने की बजाय स्मिथ और हैंड्सकॉम्ब आस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम से संकेत मांगते नजर आए.


 


मैदान पर मौजूद अंपायर निजेल लोंग ने स्मिथ को ऐसा करने से रोका भी. इस बीच कोहली और स्मिथ के बीच वाकये को लेकर कहासुनी भी हो गई.


 


आस्ट्रेलिया यह मैच भारत के हाथों 75 रन से हारा. मैच के बाद स्मिथ ने घटना को 'दिमाग से उतर जाना' कहकर अपना बचाव किया, लेकिन कोहली ने स्मिथ के बयान पर असहमति जताते हुए कहा कि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने लगातार तीन बार ऐसा किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget