एक्सप्लोरर

INDvSA: क्लासेन के कोहराम और डूमिनी की पारी से डूबी टीम इंडिया, 6 विकेट से मिली करारी मात

सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए दूसरे टी 20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को छह विकेट से हरा दिया. साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 189 रनों का लक्ष्य था जिसे टीम ने चार विकेट खोकर 8 गेंद पहले हासिल कर लिया.

नई दिल्ली/सेंचुरियन: सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए दूसरे टी 20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को छह विकेट से हरा दिया. साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 189 रनों का लक्ष्य था जिसे टीम ने चार विकेट खोकर 8 गेंद पहले हासिल कर लिया. इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है.

साउथ अफ्रीका की जीत में सबसे बड़ा योगदान रहा हाइनरिक क्लासेन का. अपने होम ग्राउंड पर खेल रहे हाइनरिक क्लासेन ने नाबाद 69 रनों की पारी खेल सबका दिल जीत लिया. भारत के तेज गेंदबाज से लेकर स्पिनर युजवेन्द्र चहल तक उनके निशान पर रहे. अपनी 30 गेंदों की पारी में इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने तीन चौके और 7 गगनभेदी छक्के लगा कर भारत ले जीत छीन ली. चहल इस मुकाबले में खासे मंहगे साबित हुए और चार ओवर में 64 रन लुटा गए.

क्लासेन को कप्तान जे पी डुमिनी (नाबाद 64) का अच्छा साथ मिला. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी कर भारत की वापसी की हर संभावना को खत्म कर दिया. क्लासेन ने पहले उनादकट को अपने निशाने पर लिया. आते ही ओवर में दो छक्के लगाकर पहले तो उन्होंने डकवर्थ-लुइस की किसी भी तरह की संभावना को खत्म किया और फिर भारत के हर गेंदबाज पर रन बटोरने शुरु कर दिए. लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल खास तौर पर उनके निशाने पर रहे. रिवर्स स्वीप के साथ विथ द स्पिन कवर के ऊपर से कई बेहतरीन शॉट खेले.

मैच जब साउथ अफ्रीका की झोली में जाता दिख रहा था तभी 14वें ओवर में गेंदबाजी करने आए उनादकट ने क्लासेन को धोनी के हाथों कैच करा कर राहत भरी सांस ली. कुछ देर बाद डेविड मिलर भी पांड्या की गेंद पर चलते बने लेकिन दूसरी तरफ डुमिनी कप्तानी पारी खेल रहे थे. लगातार गेंद पर छक्का लगाकर डुमिनी ने टीम को शानदार जीत दिला दी.

इससे पहले भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मनीष पांडे के शानदार अर्धशतक शतक और धोनी की आतिशी पारी की मदद से 188 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था. लंबे अर्से बाद धोनी के बल्ले से टी20 अर्धशतक भी निकाल और वो अपने पुराने रंग में नज़र आए. वहीं दूसरे छोर पर मनीष पांडे ने जमकर बल्लेबाज़ी की और 48 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों के साथ नाबाद 79 रन बनाए.

वहीं धोनी ने अपनी आतिशी पारी में 28 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के लगाए और 52 रनों के साथ नाबाद रहे.

इन दोनों के अलावा सुरेश रैना (30) और शिखर धवन (24) ने भारत को अच्छी शुरूआत दिलाई. इन दोनों बल्लेबाज़ों ने रोहित शर्मा के विकेट के बाद भारतीय पारी को संवारने का काम किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 1st ODI Live: शुभमन गिल ने जड़ी फिफ्टी, टीम का शतक पूरा; कोहली के साथ क्रीज पर मौजूद
LIVE: शुभमन गिल ने जड़ी फिफ्टी, टीम का शतक पूरा; कोहली के साथ क्रीज पर मौजूद
भारत के खिलाफ शतक लगाकर जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले छठे कैरेबियन
भारत के खिलाफ शतक लगाकर जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले छठे कैरेबियन
गौतम गंभीर और मोहम्मद सिराज के बीच हुई बहस? फिर प्लेइंग 11 से बाहर, तस्वीर वायरल
गौतम गंभीर और मोहम्मद सिराज के बीच हुई बहस? फिर प्लेइंग 11 से बाहर, तस्वीर वायरल
विराट तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ इतने रन की जरूरत
विराट तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ इतने रन की जरूरत

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की बंगाल BJP सांसदों-विधायकों संग बैठक, किन मुद्दों पर हुई बात?
नितिन नवीन की बंगाल BJP सांसदों-विधायकों संग बैठक, किन मुद्दों पर हुई बात?
असदुद्दीन ओवैसी ने SIR को बताया बैकडोर NRC, बोले - 'हो सकता है कि...'
असदुद्दीन ओवैसी ने SIR को बताया बैकडोर NRC, बोले - 'हो सकता है कि...'
अंबाला में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 3 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे
अंबाला में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 3 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
Embed widget