एक्सप्लोरर

...और जब मैच में धोनी भूले कि वो नहीं हैं कप्तान!

नवनियुक्त कप्तान विराट कोहली (122) और केदार जाधव (120) के बीच पांचवें विकेट के लिए हुई 200 रनों की साझेदारी के दम पर भारत ने महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में रविवार को खेले गए एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड द्वारा द

...और जब मैच में धोनी भूले कि वो नहीं हैं कप्तान!

नई दिल्ली/पुणे: नवनियुक्त कप्तान विराट कोहली (122) और केदार जाधव (120) के बीच पांचवें विकेट के लिए हुई 200 रनों की साझेदारी के दम पर भारत ने महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में रविवार को खेले गए एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड द्वारा दिए गए 351 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर इस मैच को तीन विकेट से जीत साल की विजयी शुरुआत की. इंग्लैंड ने बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 350 रन बनाए थे. भारत ने यह लक्ष्य 48.1 ओवरों में सात विकेट खोकर हासिल कर लिया.



भारत ने दूसरी बार 351 रनों के लक्ष्य को तय किया है. इससे पहले वह 2013 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में यह लक्ष्य हासिल कर चुका है. यह तीसरी बार है जब भारत ने 350 से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच जीता हो. 



लेकिन इस मुकाबले में विराट कोहली को कप्तानी के दौरान विकेटकीपर धोनी का बखूबी साथ मिला. धोनी के वनडे और टी20 में कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद पहली बार विराट पूरे समय के लिए कप्तान बने हैं और कल इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये पहला मौका था जब विराट भारत की कप्तानी कर रहे थे और धोनी विकेट के पीछे खड़े थे.  



लेकिन मैच में एक दिलचस्प मौका ऐसा भी आया जब धोनी भूल बैठे कि वो भारतीय टीम की कप्तानी चोड़ चुके हैं और अब नए कप्तान विराट कोहली हैं. इंग्लैंड की पारी के दौरान 27वें ओवर की हार्दिक पांड्या की आखिरी गेंद इंग्लिश कप्तान इओन मोर्गन के बल्ले के पास निकलकर सीधे धोनी के हाथ में पहुंच गई. जिसके बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने अपील की लेकिन अंपायर सीके नंदन ने इस अपील को खारिज करते हुए नोट-आउट करार दे दिया. 



फिर धोनी ने बगैर कोहली से पूछे अंपायर से रिव्यू मांग लिया. इसके बाद विराट का रिएक्शन भी बेहद शानदार दिखा. अपने पुराने कप्तान को इतना आश्वस्त देखकर कोहली ने भी रिव्यू की मांग कर दी. उन्होंने इशारे से बाकी खिलाड़ियों को बताया कि धोनी को आउट लग रहा है तो ये विकेट है और टीम इंडिया ने डीआरएस का फैसला आने से पहले ही जश्न मनाना शुरू कर दिया. 



हालांकि कप्तान धोनी इस मुकाबले में बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा सके और महज़ 6 रन बनाकर आउट हो गए. 


देखें ये दिलचस्प वीडियो: 


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDW vs ENGW: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
IND vs ENG: पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget