एक्सप्लोरर

Indore Test: पिछले 22 सालों में पांचवीं बार घर में तीन दिनों के अंदर टेस्ट हारा भारत, जानें किस-किस से मिली शर्मनाक शिकस्त

IND vs AUS 3rd Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से शिकस्त दी. इंदौर में खेला गया यह मैच तीसरे दिन के पहले सेशन में ही खत्म हो गया.

Team India Test Stats at Home: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 (BGT 2023) का तीसरा मुकाबला टीम इंडिया ने महज तीन दिन के अंदर ही गंवा दिया. इंदौर में खेले गए इस टेस्ट के तीसरे दिन के पहले सेशन में ही ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पटखनी दे दी. ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 9 विकेट से जीता. साल 2000 से लेकर अब तक यानी पिछले 22 सालों में यह भारतीय टीम की घर में पांचवीं ऐसी शर्मनाक हार है, जिसमें उसने विपक्षी टीम के सामने तीन दिन के अंदर ही घुटने टेक दिए.

साल 2000 से लेकर अब तक भारतीय टीम ने अपने घरेलू मैदानों पर कुल 108 मैच खेले. इनमें 66 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली और 28 मैच ड्रॉ रहे. इस दौरान भारतीय टीम ने महज 14 मैच गंवाए. इन 14 में से 5 मैच ऐसे रहे, जिनमें टीम इंडिया तीन दिन के अंदर ही हार गई. केवल दो टीमों ने भारत को ये शर्मनाक हार दी. ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरान तीन बार और दक्षिण अफ्रीका ने दो बार भारत को 3-3 दिन के अंदर टेस्ट मैच हराया.

10 साल बाद टॉस जीतने के बाद घर में हारी टीम इंडिया
इंदौर टेस्ट में भारत की हार इसलिए भी चूभने वाली रही है क्योंकि पिछले 10 सालों में भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद घरेलू मैदानों पर कोई भी टेस्ट मैच नहीं गंवाया था. आखिरी बार भारतीय टीम साल 2012 में हुए ईडन गार्डन्स टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतने के बावजूद हारी थी. इसके बाद बीते 10 सालों में भारतीय टीम ने अपनी सरज़मीं पर हुए मुकाबलों में से 22 टेस्ट मैचों में टॉस जीते और इनमें से 3 ड्रॉ रहे और 19 में उसे जीत मिली.

यह भी पढ़ें...

Umesh Yadav: घरेलू मैदानों पर 100 टेस्ट विकेट चटकाने वाले 13वें भारतीय गेंदबाज बने उमेश यादव, जानें लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Embed widget