एक्सप्लोरर

INDvsPAK: महामुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाज़ी

INDvsPAK: महामुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाज़ी

नई दिल्ली/बर्मिंघम: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में आज होने वाले सबसे बड़े महामुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है. कप्तान विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतर रही है. 


ग्रुप बी के अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया के लिए ये मुकाबला जीतना बेहद ज़रूरी है क्योंकि ग्रुप स्टेज में एक भी चूक किसी भी टीम को भारी पड़ सकती है. 


एजबेस्टन क्रिकेट मैदान पर मौजूदा विजेता भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी रहेगा. हालांकि भारतीय टीम को मैदान से बाहर बोर्ड और ड्रेसिग रूम को पनपे ताजा विवादों से उबरना भी होगा.


अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखकर पता चलता है कि भारतीय टीम इस समय खेल के हर क्षेत्र में पूरी ताकत रखती है.


इस मैच में दोनों टीमें हर हाल में जीत हासिल कर सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत करना चाहेंगी. क्रिकेट पंडितों की मानें तो मैच में भारत का पलड़ा भारी है. इसका कारण उसकी मौजूदा फॉर्म और पाकिस्तान क्रिकेट के बदहाल हालात हैं.


भारत की बल्लेबाजी में कप्तान कोहली के जिम्मे बड़ी जिम्मेदारी होगी. अभ्यास मैच में शिखर धवन, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या ने बल्ले से अपनी प्रतिभा और फॉर्म का परिचय दिया है.


चैम्पियंस ट्रॉफी में एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष आठ टीमों को जगह मिली है. पाकिस्तान आठवें नंबर की टीम के तौर पर इस टूर्नामेंट में उतर रही है.


नए कप्तान सरफराज अहमद के जिम्मे अपनी कप्तानी के शुरुआती दौर में एक बड़े मैच की जिम्मेदारी आई है. मैच से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है. इस बड़े मुकाबले में शरजील खान नहीं उतरेंगे. वह पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में फिक्सिंग के आरोपों के चलते निलंबन झेल रहे हैं.


वहीं खराब फिटनेस के कारण उमर अकमल को बोर्ड ने स्वदेश वापस बुला लिया है. ऐसे में टीम कप्तान मिस्बाह उल हक के अलावा वरिष्ठ खिलाड़ी शोएब मलिक, इमाद वसीम, बाबर आजम पर निर्भर करेगी.


पाकिस्तान की गेंदबाजी का दारोमदार वहाब रियाज, जुनैद खान और मोहम्मद आमिर के जिम्मे होगा.


दोनों टीमें: 


भारत: विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, शिखर धवन, केदार जाधव, युवराज सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, हार्दिक पांड्या


पाकिस्तान: सरफराज़ अहमद, अज़हर अली, अहमद शहज़ाद, बाबर आज़म, मोहम्मद हफीज़, शोएब मलिक, इमाद वसीम, शादाब, मोहम्मद आमिर, वहाब रियाज़, हसन.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget