एक्सप्लोरर

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार से निराश हैं साउथ अफ्रीकी कप्तान फाफ डुप्लेसिस

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-0 से मिली हार के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने कहा कि वह और उनके खिलाड़ी इस दौरे पर मानसिक रूप से कमजोर हो गए.

भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चारों खाने चित्त होने वाली साउथ अफ्रीकी टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने माना कि यह दौरा उनके खिलाड़ियों को मानसिक रूप से कमजोर बना दिया. साउथ अफ्रीका किसी भी मैच में चुनौती पेश नहीं कर पाया और उसने तीनों मैच बड़े अंतर से गंवाये. डुप्लेसिस ने तीसरे टेस्ट में पारी के अंतर से हार के बाद कहा, ‘‘इस तरह के दौरे से पता चलता है कि आप मानसिक तौर पर पंगु बन सकते हैं और इससे बाहर निकलना आसान नहीं होता है. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से उन्होंने हर बार बड़े स्कोर बनाये उसे देखते हुए यह निष्ठुर और निर्ममता थी. बल्लेबाज के तौर पर आप पर इसका मानसिक रूप से प्रभाव पड़ता है. इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है और इसलिए आपने देखा होगा कि आखिर में हमारी बल्लेबाजी मानसिक तौर पर कमजोर पड़ चुकी थी. आप मानसिक तौर पर पंगु नहीं होना चाहते हो. ’’ डुप्लेसिस ने हार के लिये क्रिकेट साउथ अफ्रीका को भी जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इस दौरे से सही योजनाओं की कमी का भी खुलासा हो गया क्योंकि उन्होंने हाशिम अमला और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गजों के संन्यास लेने के बाद की स्थिति पर विचार नहीं किया. उन्होंने कहा, ‘‘इससे पता चलता है कि हमारा ढांचा वैसा नहीं है जैसा उसे होना चाहिए था. घरेलू क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बीच बड़ा अंतर है. अगर आप तीन या चार साल पहले मुड़कर देखो और अगर तब कोई दूरदृष्टा होता और कहता कि तीन या चार साल बाद बहुत अनुभवहीन खिलाड़ी टीम में होंगे. इसलिए तभी इस समय के लिये तैयारियां शुरू करने देनी चाहिए थी. ’’ डुप्लेसिस ने कहा, ‘‘हम संभवत: दोषी हैं जो हमारे पास इन खिलाड़ियों के संन्यास लेने के बाद की स्थिति के लिये कोई योजना नहीं थी. आप एक खिलाड़ी की जगह भर सकते हो चार या पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की नहीं. हमें अपनी योजनाओं और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के संन्यास लेने के मामले में बेहतर होना चाहिए था. ’’ साउथ अफ्रीकी टीम विशाखापत्तनम में पहले टेस्ट मैच में ही अच्छा प्रदर्शन कर पायी. इसके बाद लगातार उसके प्रदर्शन में गिरावट आयी. डुप्लेसिस ने कहा, ‘‘हमने अपना सर्वश्रेष्ठ मैच पहले टेस्ट में खेला और लगातार दबाव के कारण हम हर टेस्ट मैच में कमजोर पड़ते गये. इसलिए मेरा कहना है कि हम टीम के रूप में मानसिक तौर पर पर्याप्त मजबूत नहीं थे और इस विभाग में कुछ काम करने की जरूरत है. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 3rd T20I Live Score: सीरीज जीतने के लिए भारत को मिला 199 का लक्ष्य, डेरिल मिशेल ने खेली 89 रनों की शानदार पारी
LIVE: सीरीज जीतने के लिए भारत को मिला 199 का लक्ष्य, डेरिल मिशेल ने खेली 89 रनों की शानदार पारी
IND vs NZ 3rd T20: तीसरे टी20 में गरजा मिचेल और बेवब्स का बल्ला, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 का लक्ष्य
तीसरे टी20 में गरजा मिचेल और बेवब्स का बल्ला, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 का लक्ष्य
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारत-न्यूजीलैंड का मैच ड्रॉ, पडिक्कल के 199 पर फिरा पानी, आखिरी विकेट के लिए तरसती रही टीम इंडिया
भारत-न्यूजीलैंड का मैच ड्रॉ, पडिक्कल के 199 पर फिरा पानी, आखिरी विकेट के लिए तरसती रही टीम इंडिया

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget