एक्सप्लोरर

पुरुषों के बाद भारतीय महिलाओं ने भी साउथ अफ्रीका को चटाई धूल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय पुरुष टीम ही नहीं बल्कि महिला टीम भी धमाल मचा रही हैं. आईसीसी विमेंस चैम्पियनशिप के पहले वनडे मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को 88 रनों से धो डाला.

किम्बर्ले: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय पुरुष टीम ही नहीं बल्कि महिला टीम भी धमाल मचा रही हैं. आईसीसी विमेंस चैम्पियनशिप के पहले वनडे मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को 88 रनों से धो डाला. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में सात विकेट पर 213 रन बनाए. भारत की शुरुआत अच्छी रही और ओपनर बल्लेबाज पूनम राउत एवं स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े. राउत को 19 के निजी स्कोर पर अयाबोंगा खाका ने आउट किया.

इसके बाद कप्तान मिताली राज और स्मृति के बीच दूसरे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी हुई. स्मृति ने 98 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्के की मदद से सबसे अधिक 84 रन बनाए. उन्हें खाका ने पवेलियन भेजा.

भारत की ओर से कप्तान मिताली राज ने भी अहम योगदान दिया. उन्हें 45 रनों के निजी स्कोर पर मसाबाता क्लास ने आउट किया. मेजबान टीम की ओर से मेरिजेन काप और अयाबोंगा खाका ने दो-दो विकेट लिए.

जवाब में खेलने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम शिखा पांडेय, पूनम राउत और झूलन गोस्वामी की शानदार गेंदबाजी के आगे बदम नजर आई और मेजबान टीम ने 57 रनों पर ही पांच विकेट खो दिए.

मेजबान टीम भारत के आसपास भी नहीं पहुचं पाई और पूरी टीम 43.2 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 125 रन ही बना सकी. झूलन ने 24 रन देकर चार सफलता हासिल की जबकि शिखा ने तीन विकेट लिए. पूनम को दो विकेट मिले. राजेश्वरी गायकवाड ने भी एक विकेट लिया.

मेजबान टीम की ओर से डेन वान निकेर्क ने सबसे अधिक 41 रन बनाए. इसके अलावा काप ने 23 रनों की पारी खेली. सुन लुस 21 रनों पर नाबाद लौटीं. मेजबान टीम की सात बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सकीं.

यह आईसीसी विमेंस चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का पहला मैच है और वह अंक तालिका में 2 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget